न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों को पसंद नहीं हैं इन 5 आदतों वाली लड़कियां, कर देते हैं शादी करने से मना

इसी के साथ ही लड़कियों की कुछ आदतों लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं और वे शादी के लिए उनका चुनाव कभी नहीं करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कियों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कों को उनसे दूर ले जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 2:21:59

लड़कों को पसंद नहीं हैं इन 5 आदतों वाली लड़कियां, कर देते हैं शादी करने से मना

हर किसी की अपनी सोच होती हैं कि उसे कैसा पार्टनर चाहिए और उसमें क्या खूबियां होनी चाहिए। हांलाकि लड़कियों की सोच होती हैं कि लड़के सिर्फ उनकी खूबसूरती पर फिदा हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं। जी हां, लड़के अपने लाइफ पार्टनर में कई खूबियां खोजते हैं लेकिन इसी के साथ ही लड़कियों की कुछ आदतों लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं और वे शादी के लिए उनका चुनाव कभी नहीं करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कियों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कों को उनसे दूर ले जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

mates and me,relationship tips,boys do not like girls with these habits

बात-बात पर जलन नहीं बर्दाश्त

थोड़ी जलन रिश्ते में सही मानी जाती है, लेकिन अगर यह हद से ज्यादा बढ़ जाए तो पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागने लगते हैं। इस बात को महिलाओं ने भी माना है कि जरूरत से ज्यादा जलन उन्हें भी पसंद नहीं आती। ऐसे में पुरुषों से भी यह अपेक्षा करना कि वो जरूरत से ज्यादा इसे बर्दाश्त करेंगे सही नहीं होगा। सतर्क रहना जरूरी है, लेकिन उतना ही आवश्यक विश्वास करना भी है जो आप अपने पार्टनर पर कर पाएं।

स्पेस को खत्म कर देना

अगर एक महिला पुरुष को एहसास दिलाती है कि वह हर वक्त उसके साथ रहना चाहती है, तो एक वक्त तो ये ठीक लग सकता है लेकिन कुछ समय बाद उनकी स्पेस खत्म होने लगती है। जिसकी जरूरत हर इंसान को होती है। ऐसे में उनका रिश्ते में दम घुटने लगता है। किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए स्पेस बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन अगर आपकी आदत एकदम चिपक जाने वालों में से है तो ये आपके रिश्ते में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपकी ऐसी आदत देखने के बाद साथी शादी को लेकर अपने कदम पीछे कर सकता है।

बॉसी नेचर

पुरुषों को जरूरत से ज्यादा बॉसी नेचर की महिलाएं पसंद नहीं आती है। वैसे भी पुरुषों में इगो थोड़ा ज्यादा होता है और इसे हर्ट होने में देर नहीं लगती। हालांकि ईगो होना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन जब आप उनपर हुकुम चलाने लगती हैं तो उनके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। अगर आपका स्वभाव कुछ इसी तरह का है तो आपको इसे बदलने की जरूरत है वरना शादी के बारे में आपका बॉयफ्रेंड या डेटिंग पार्टनर नहीं सोच पाएगा।

mates and me,relationship tips,boys do not like girls with these habits

आदतें सुधारना

एक पुरुष अपनी लाइफ पार्टनर में एक मां जैसी छवि जरूर देखता है, लेकिन जब आप हद से ज्यादा उसकी आदतों के पीछे पड़ जाती है तो उन्हें इरिटेशन होने लगती है। वह चाहता है कि आप उसका ख्याल रखें, मगर हर छोटी बात पर टोकें ये उन्हें पसंद नहीं आता। हर बात पर चिक-चिक करने वाली लड़कियों से लड़के दूर ही रहना पसंद करते हैं। किसी तरह गर्लफ्रेंड के तौर पर झेल भी लिया तो शादी के नाम पर अपने पैर पीछे कर लेते हैं। इसलिए अपने साथी को अपने मुताबिक बदलने का प्रयास न करें।

इग्नोर करने की आदत


कुछ लड़कियों की आदत होती है कि वे अपने बॉयफ्रेंड की बातों को लगातार इग्नोर करती हैं। कई बार उन्हें इसलिए भी नजरअंदाज करती है, ताकि वे उनके पीछे आएं। हालांकि ऐसी महिलाओं की यह सोच बाद में उनपर ही भारी पड़ जाती है। पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागने लगते हैं। अगर आप लगातार इसी तरह का बर्ताव अपने पार्टनर के साथ कर रही हैं, तो जल्द ही वे आपसे दूर हो जाएंगे। यहां आपकी मंशा मायने रखती है, अगर आप अपने बॉयफ्रेंड या किसी लड़के को अपने इशारों पर घुमाने का सोच रही हैं, तो एक वक्त बाद वे आपको छोड़ने का मन बना लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत