न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप हो रहे हैं शादी ना होने से हताश! सिंगल रहने के ये फायदे जान दूर होगी चिंता

आज हम आपको सिंगल रहने के उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी शादी ना होने की चिंता से दूर हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 3:48:59

क्या आप हो रहे हैं शादी ना होने से हताश! सिंगल रहने के ये फायदे जान दूर होगी चिंता

एक उम्र के बाद सिंगल रहना मुसीबतों का कारण बन जाता हैं जहां आपके मन में चाहे ख्याल ना उठे लेकिन लोग आपसे यह सवाल पूछते रहते हैं कि शादी कब कर रहे हो। इस बीच जब युवाओं का किसी के साथ रिश्ता नहीं बन पाता हैं अर्थात शादी ना हो पाती हैं तो वे हताश होने लगते हैं। हांलाकि अधिकतर युवा रिश्ते में आने की बजाय सिंगल रहना ज्यादा पसंद करते हैं जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यूरोप और अमेरिका के बाद अब एशियाई देशों में भी यह ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। आज हम आपको सिंगल रहने के उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी शादी ना होने की चिंता से दूर हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में

benefits of being single,mates and me,relationship tips

अपनी मर्जी से कर सकते हैं ट्रैवल

अक्सर जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, वह अपने पार्टनर के साथ ही घूमने फिरने जाते हैं। अगर पार्टनर के पास समय नहीं होता, तो आप उनके फ्री होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में घूमने का मन होने के बाद भी आप कहीं ट्रैवल नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो कहीं भी कभी भी ट्रैवल पर जा सकते हैं। परिवार, दोस्तों संग या बेफिक्र होकर सोलो ट्रैवल कर सकते हैं।

करियर पर कर पाते हैं फोकस

सिंगल लाइफ वाले लोग अपने करियर में ज्यादा फोकस कर पाते हैं। कहीं न कहीं जब कोई रिलेशनशिप में होता है, तो उसे अपने पार्टनर को भी समय देना होता है। वहीं, सिंगल लोग का यह समय बचता है, जिससे वो अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए जितना समय चाहे दे सकते हैं। इसलिए, सिंगल्स का पूरा ध्यान अपने काम और करियर पर रहता है। इससे वो अपने मुकाम तक पहुंचने की पूरी कोशिश करते हैं।

खुद के लिए होता हैं समय

रिलेशनशिप में आपका अधिकतर समय पार्टनर के लिए होता है। खुद के लिए आपके पास वक्त कम हो जाता है। जैसे ऑफिस, कॉलेज से फ्री टाइम मिलने पर आपक अक्सर पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। इन सब में खुद को भूल जाते हैं। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो आपके पास खुद के लिए भी समय बच जाता है। आप शेल्फ केयर, शॉपिंग, फैशन और ट्रैवलिंग आदि के लिए समय निकाल सकते हैं।

पैसों की होती हैं बचत

ये फैक्ट समझने में ज्यादा मेहनत या किसी स्टडी की जरूरत नहीं होगी। सिंगल लोगों के लिए पैसे बचाना ज्यादा बेहतर होता है। स्ट्रेस कम होता है तो यकीनन बीमारियां कम लगती हैं और डॉक्टर के पास जाने से पैसे तो खर्च होते ही हैं। जॉन हॉपकिंन्स यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स के अनुसार स्ट्रेस से दिमागी बीमारियां ज्यादा होती हैं। ऐसे में सिर्फ फिल्में देखना, डिनर पर जाना और डेट पर जाने के पैसे ही नहीं बचते। डॉक्टर के पैसे भी काफी बचते हैं।

benefits of being single,mates and me,relationship tips

नींद कर सकते हैं पूरी

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में हर बात जानना चाहते हैं, अधिक समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में आप उनके साथ अक्सर काॅल पर देर रात तक बातें करते हैं या फिर चैटिंग करते हैं। लेकिन सिंगल होने पर आपको इन बातों से छुटकारा मिल जाता है। आप आराम से कुछ घंटों की नींद ले सकते हैं।

दोस्तों को समय दे पाते हैं

पार्टनर और काम को समय देने में आप दोस्तों से कट जाते हैं। आप एक रिश्ते में इतना उलझ जाते हैं कि और किसी के लिए वक़्त ही नहीं बचता। आप दोस्तों और पार्टनर के बीच इक्विलिब्रियम नहीं बना पाते। सिंगल रह कर आप दोस्तों के साथ अपने रिश्ते को निखार सकते हैं। दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के दो फायदे हैं - आपको पार्टनर की ज़रूरत महसूस नहीं होती और आपको बनावटी नहीं होना पड़ता।

मन मुताबिक रह सकते हैं

अक्सर रिलेशनशिप में लोग अपनी पसंद नापसंद को भूल पार्टनर की पसंद का ख्याल रखते हैं। वह उस हिसाब से रहने लगते हैं, जैसा उनका पार्टनर उनसे अपेक्षा करता है। ऐसे में कपल्स एक दूसरे के मनमुताबिक जीने लगते हैं। लेकिन अगर आप सिंगल होते हैं तो अपने मन मुताबिक रह सकते हैं। आपको जो पसंद होता है वह पहन सकते हैं, खा सकते हैं और वैसी ही लाइफस्टाइल को एंजाॅय कर सकते हैं।

रह पाते हैं ज्यादा फिट

लोगों का मानना है कि सिंगल लोग ज्यादा फिट होते हैं। उन्हें एक्सरसाइज करने का ज्यादा समय मिलता है, वहीं शादीशुदा लोग ज्यादा व्यस्त रहते हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इंग्लैंड में कुछ साल पहले एक सर्वे में पाया गया था कि शादीशुदा जोड़ों का वजन कुछ ही साल में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन भूलना नहीं चाहिए कि सिंगल लोग जब बीमार पड़ते हैं तो उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि दोस्त उनकी ज्यादा केयर नहीं कर सकते।

रिलेशनशिप स्ट्रेस से रहते हैं मुक्त

रिलेशनशिप अगर कंपैनियन देता है तो साथ में स्ट्रेस भी भरपूर देता है, आपको शांति नहीं मिलती। ये समस्या सिंगल होने पर नहीं रहती। आप लाइफ इंजॉय कर सकते हैं और स्ट्रेस फ्री होकर रोज़ रात को चैन से सो सकते हैं। आपकी लाइफ में पहले ही बहुत कुछ है स्ट्रेस लेने के लिए उसमें रिलेशनशिप स्ट्रेस ऐड नहीं करेंगे तो ज़्यादा सुकून मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह