न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी करने से पहले जरूर कर लें होने वाले पार्टनर से ये 7 बातें, नहीं रहेगी कोई गलतफहमी

आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में आने से पहले आपको अपने पार्टनर से कर लेनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 2:25:51

शादी करने से पहले जरूर कर लें होने वाले पार्टनर से ये 7 बातें, नहीं रहेगी कोई गलतफहमी

शादी का रिश्ता कोई गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं हैं। जब भी कोई शादी के रिश्ते में बंधने का फैसला लेता हैं तो जनम-जनम का साथ निभाने का वादा करता हैं। शादी के बाद दोनों पार्टनर के बीच भरोसा और प्यार होना जरूरी है जो कि रिश्ते को मजबूती प्रदान करें। ऐसे में जरूरी हैं कि शादी के बंधन में बंधने से पहले ही अपने पार्टनर से खुलकर बात कर ली जाए और एक-दूसरे को अच्छे से जान लिया जाए ताकि बाद में कोई भी गलतफहमी ना रहें और रिश्ते में किसी भी प्रकार की खटास ना आए। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में आने से पहले आपको अपने पार्टनर से कर लेनी चाहिए।

things to do before getting married,mates and me,relationship tips

शादी को लेकर हो जाएं श्योर

अगर आप काफी समय से साथ-साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपको अपनी शादी को लेकर निर्णय ले लेना चाहिए। ये जीवन का अहम फैसला होता है और बेहतरी इसी में है कि आप उसे ही अपना जीवनसाथी बनाएं जिसे आप काफी समय से जानते हैं।

कर लें पैसे से जुड़ी बातें

पैसा जीवन के लिए सब कुछ तो नहीं है लेकिन बहुत कुछ है। ऐसे में आपको पैसे मैनेज करने की कला भी आनी चाहिए। हर एक आदमी खूब मेहनत कर के पैसा कमाता है और उस पर सबसे पहला हक भी उसका ही होता है। अगर आप पहले ही ये निर्धारित कर लें कि किस चीज पर कौन, कितना पैसा खर्च करेगा तो बेहतर रहेगा। इससे बाद में पैसों को लेकर दोनों में कोई मतभेद पैदा होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

पता करें क्या है बार-बार लड़ाई की वजह

लड़ाई-झगड़े का होना किसी भी रिश्ते का एक स्वाभाविक अंग है। अगर बार-बार किसी एक ही बात पर लड़ाई हो रही है तो ये पता लगाने की जरूरत है कि इसकी वजह क्या है। कई बार छोटे-छोटे झगड़े भी अलगाव की वजह बन जाते हैं इसलिए शादी से पहले ही इन बातों पर थोड़ा सा ध्यान देना जरूरी है।

things to do before getting married,mates and me,relationship tips

अपने भविष्य के बारे में करें बातें

कई बार ऐसा होता है कि जीवन की आपा-धापी में आप रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी अपने भविष्य से जुड़ी अहम बातें नहीं कर पाते हैं। ये आगे चलकर एक बड़ी समस्या का सबब बन सकता है। ऐसे में आपको वक्त निकाल कर अपने लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर बातें कर लेनी चाहिए।

अपनी आदतों का करें जिक्र

सबके रहन-सहन का अलग-अलग तौर-तरीका होता है। कोई गर्मियों में भी चादर ओढ़ के सोना पसंद करता है। कोई तेज आवाज में टीवी देखना या गानें सुनना पसंद करता है, किसी को रात में देर तक जगने की आदत होती है तो कोई जल्दी ही सोना पसंद करता है। आपको एक होने से पहले एक दूसरे के रहन-सहन और तौर-तरीकों को भली-भांति समझ लेना चाहिए ताकि जब आप साथ रहें तो एक दूसरे के साथ जल्दी सहज हो सकें।

अपने लक्ष्य का रखें ध्यान

पारिवारिक जीवन के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान देना जरूरी है। दोनों लोग इस बात पर भी महत्वपूर्ण फैसले ले लें कि कैसे आप साथ रह कर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ सामंजस्य बैठा सकते हैं।

अपने दोस्तों से करा दें एक-दूसरे को वाकिफ

हर किसी की जिंदगी में दोस्ती की एक खास जगह होती है और जरूरी है कि आप अपने जीवनसाथी को भी उनके बारे में बताएं। ऐसा हो सकता है कि आपका अच्छा दोस्त आपके लाइफ पार्टनर को ना पसंद आता हो। ऐसे में अगर पहले ही आप इसपर बातचीत कर लेंगे तो इस बात को लेकर आगे कोई परेशानी नहीं आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर