न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की ये आदतें बनाती हैं उन्हें पत्नी के सामने बुरा, कहीं आप में तो नहीं!

आज हम आपको पुरुषों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें पत्नियों की नजर में बुरा बनाती हैं। इन आदतों में सुधार कर लिया जाए तो आपसे बेस्ट पति इस दुनिया में कोई नहीं हैं। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Jul 2022 10:45:43

पुरुषों की ये आदतें बनाती हैं उन्हें पत्नी के सामने बुरा, कहीं आप में तो नहीं!

शादी का रिश्ता आपसी समझ और सम्मान का रिश्ता होता हैं और ये ही चीजें रिश्ते में प्यार को बढ़ाने का काम करती हैं। शादी के रिश्ते को सहेजने की जिम्मेदारी दोनों पार्टनर की होती हैं लेकिन कहीं ना कहीं यह पति पर ज्यादा होती हैं। पति का अपनी पत्नी के प्रति व्यवहार इस रिश्ते की मजबूती तय करता हैं। पुरुष अपनी बैचलर लाइफ में अलग जिंदगी जीते थे जिसकी आदतों में उन्हें बदलाव लाने की जरूरत होती हैं अन्यथा यह पत्नियों को परेशान कर सकती हैं। आज हम आपको पुरुषों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें पत्नियों की नजर में बुरा बनाती हैं। इन आदतों में सुधार कर लिया जाए तो आपसे बेस्ट पति इस दुनिया में कोई नहीं हैं। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...

bad habits of man,mates and me,relationship tips

आलोचना करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति अपनी पत्नियों की आलोचना करते नजर आते हैं। या कभी-कभी अपने मन-पसंद का खाना ना मिलने पर भी उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको उन्हें ये बताने की जरूरत है कि उनकी कौन सी बात आपको पसंद नहीं आई। इसके बाद आपको उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करने की भी जरूरत है।

उन्हें सिर्फ एक काम करने की मशीन समझना

अगर आप रोज दफ्तर जाते हैं तो महिलाएं भी घर में गृहस्थी संभालने का काम करती हैं। ऐसे में उनसे ज्यादा काम कराना कोई बड़ाई वाली बात नहीं है। आजकल तो महिलाएं ऑफिस के साथ-साथ घर-गृहस्थी के काम करती हैं। ऐसे में घर के छोटे-मोटे कामों का भार अगर पति अपने सर ले लें, तो ये पत्नियों के लिए बड़े आराम की बात होगी।

टाइम न दे पाना

काम सबके लिए जरूरी होता है, लेकिन अगर आप इसके चक्कर में अपनी पत्नी को लगातार इग्नोर कर रहे हैं, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना हर कपल के लिए जरूरी होता है। हालांकि कई बार बिजी शेड्यूल के कारण आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, मगर आपकी पत्नी इन सभी बातों को नोटिस करती रहती है।

रोक-टोक लगाना

शादी के बाद पति अपनी पत्नियों पर तरह-तरह की रोक-टोक लगाते रहते हैं। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि जैसे उनकी कुछ इच्छाएं हैं वैसी ही दूसरों की भी हैं। ज्यादा रोक-टोक से पत्नियों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। उन्हें मर्दों की तरह दोस्त बनाने, घूमने-फिरने की पूरी आजादी होनी चाहिए, ताकि वो अपने जीवन में स्वतंत्र महसूस कर सकें और उन्हें आपका साथ किसी तरह का बंधन महसूस ना हो।

bad habits of man,mates and me,relationship tips

प्यार जताना भूल जाना

दिनभर की भागदौड़ में व्यस्तता के कारण कई बार पति अपनी पत्नियों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। अगर आप व्यस्त हैं तो कम से कम 2 मिनट का वक्त निकाल कर उन्हें हग करें और बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी आपके जीवन में कितनी अहमियत है।

बात करने का गलत लहजा

पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। दोनों का एक-दूसरे के बगैर रहना मुमकिन नहीं हो सकता। दोनों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। कई बार पति काम के तनाव के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा जाहिर कर देते हैं या कई बार ठीक तरीके से बात नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बात करते समय विनम्र होने की जरूरत है ताकि उन्हें भावनात्मक ठेस ना पहुंचे। वो आपसे कुछ पल का प्यार चाहती हैं, अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।

सेल्फ ऑब्सेस्ड होना

दूसरो के प्रति उदार होने के लिए आपका खुद से प्यार करना बेहद जरूरी है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि हर वक्त खुद के बारे में सोचते रहें। कई बार पुरुष अपने बारे में इतना ज्यादा सोचने लगते हैं कि वे अपनी पत्नी की इच्छा के बारे में भूल जाते हैं। हमेशा खुद को पहले रखना और अपने बारे में सोचना आपको स्वार्थी बनाता है, जो आपके शादीशुदा जीवन में खलल पैदा कर सकता है। आपको यह समझना होगा कि हर पत्नी चाहती है कि आप उनके लिए वक्त निकालें और वह क्या चाहती है इसे समझें। ऐसे में पत्नी का प्यार पाने के लिए अपनी इस आदत को जल्द से जल्द बदल डालें।

झूठ ना बोलें

अगर आपको लगता है कि आप शादी के बाद किसी और के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश करेंगे और आपकी पत्नी इससे अनजान रहेगी तो ये आपकी गलतफहमी है। हर रिश्ते की एक आत्मीयता होती है और झूठ की बुनियाद पर आप कोई रिश्ता खड़ा नहीं कर सकते। इसलिए जरूरी है कि आप रिश्ता निभाते वक्त अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश करें।

ज्यादा उम्मीदें रखना

हर इंसान रिश्ते निभाने के दौरान एक दूसरों से हद से ज्यादा उम्मीद रखने लगता है। हर इंसान के अंदर स्वार्थ स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। किसी से एक हद तक उम्मीद रखना गलत नहीं है। मगर ये भी समझना जरूरी है कि हर इंसान के अंदर अगर कुछ प्रतिभाएं हैं तो दूसरी तरफ कुछ खामियां भी हैं। कोई भी इंसान आपको हर तरह से संतुष्ट नहीं कर सकता। आपको ये समझने की जरूरत है कि आप ज्यादा आकांक्षाएं रखने की बजाए अपने लाइफ पार्टनर से प्यार और आदर का भाव रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत