न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी परवरिश पर सवाल खड़े करती हैं बच्चों की ये बुरी आदतें, समय रहते छुड़वाए इन्हें

बच्चे मन के सच्चे होते हैं और वे दूसरों के सामने अच्छा होने का दिखावा नहीं करते हैं, वो जैसे हैं वैसे ही पेश आते हैं। लेकिन कई बार ऐसे में बच्चों की बुरी आदतें भी सामने आती हैं जो पेरेंट्स की परवरिश पर सवाल खड़े करती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 1:41:35

आपकी परवरिश पर सवाल खड़े करती हैं बच्चों की ये बुरी आदतें, समय रहते छुड़वाए इन्हें

बच्चे मन के सच्चे होते हैं और वे दूसरों के सामने अच्छा होने का दिखावा नहीं करते हैं, वो जैसे हैं वैसे ही पेश आते हैं। लेकिन कई बार ऐसे में बच्चों की बुरी आदतें भी सामने आती हैं जो पेरेंट्स की परवरिश पर सवाल खड़े करती हैं। जी हां, बच्चों की बुरी आदतों की वजह से पेरेंट्स को कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता हैं। हांलाकि समय के साथ कुछ आदतें छूट जाती हैं, लेकिन जरूरी हैं कि बच्चों को इनके बारे में बताया जाए और सही सीख देते हुए छुडवाया जाए। क्योंकि शुरूआत में जिन हरकतों को हम हंसी में टाल देते है वे आगे जाकर भयावह रूप ले लेती है। तो आइये जानते हैं बच्चों की उन बुरी आदतों के बारे में जिन्हें दूर करने की जरूरत है।

bad habits of kids,parental guide,parental tips,kids care tips,relationship tips

गंदी भाषा

अगर आपका बच्चा दूसरे बच्चों से बात करते समय अपशब्दों का इस्तेमाल करता है तो समझ जाएं कि वो बुरी संगत में पड़ रहा है। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि आपके परिवार में ही कोई सदस्य इस तरह की भाषा का प्रयोग करता हो, जिसका असर बच्चे पर भी पड़ रहा हो। ध्यान रखें, बच्चों का पहला स्कूल उनका अपना घर ही होता है। ऐसे में ये जरूरी है कि बच्चे को अच्छे संस्कार देने के लिए घर का माहौल अच्छा बनाए रखे।

नाक में उंगली डालना

कभी-कभी अभिभावक को यह देखकर बहुत चिड़चिड़ाहट होती है जब बच्चा लोगों के सामने अपनी नाक में उंगली डालकर उसे दिवार से पोंछ देता है।इस आदत को छुड़वाने के लिए बच्चे को समझना चाहिय कि ये आदत गलत है और अगर उन्हें अपनी नाक साफ़ करनी है तो अलग से जाकर साफ़ करें और टिश्यू पेपर से हाथ पोंछे।

लड़ाई-झगड़ा करने की आदत

अगर आपका बच्चा छोटी-छोटी बातों पर दूसरे बच्चों को मारने लगता है तो उसे शुरूआत में ही ऐसा करने से रोक दें। मारपीट की आदतें बच्चा कहीं से भी सीख सकता है। ऐसे में ये जरूरी है कि उसे सही-गलत का ज्ञान करवाएं। ऐसा करते हुए उससे प्यार से बात करें।

bad habits of kids,parental guide,parental tips,kids care tips,relationship tips

अक्सर झूठ बोलना

सज़ा के डर से अक्सर बच्चे झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। जब भी आपका बच्चा झूठ बोले उसे कभी जतना नहीं चाहिए कि वो झूठ बोल रहा है बल्कि उन्हें ये समझाये कि झूठ बोलना गलत आदत होती है और साथ ही जब भी वे सच बोले तो उन्हें कोई ना कोई इनाम ज़रूर दें।

दूसरों को चिढ़ाने की आदत

बच्चों में एक दूसरे को चिढ़ाने की आदत भी बहुत आम होती है। और चिढ़ाने की ये आदत बच्चे ज्यादातर स्कूल और अपने दोस्तों से सीखते हैं। लेकिन ये जरूरी है बच्चे को उसकी इस हरकत पर शुरूआत से ही टोका जाए। आपको उसे ये समझाने की जरूरत है कि ये एक बुरी आदत है।

चोरी की आदत

कई बार ऐसा देखा जाता है कि बच्चे को कोई चीज पसंद आ गई तो वो उसे पैरेंट्स से मांगने की जगह बिना सोचे-समझे अपने पास रख लेता है। ऐसी आदतें बच्चे एक दूसरे से ही सीखते हैं। ऐसे में ये हर पेरेंटस की जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों की संगत पर नजर रखें। ताकि आपका बच्चा गलत रास्ते पर ना भटकें।

हर समय खाने की आदत

कुछ बच्चों को पूरा दिन कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। इसके कारण खाने के समय उन्हें भूख़ नहीं लगती। इसके परिणामस्वरूप बच्चों को कम उम्र में मोटापे की परेशानी हो सकती है। इसलिए बच्चे के खाने की एक अनुसूची तैयार करनी चाहिए और साथ ही उन्हें कुछ स्वस्थ और पौष्टिक खाने को देना चाहिए और जंक फ़ूड से उन्हें बिलकुल दूर रखना चाहिए।

जिद्द करने की आदत

बच्चों की जिद्द करने की आदत से आज ज्यादातर पैरेंट्स परेशान हैं। लेकिन कई बार ऐसा करते समय कुछ बच्चे अपनी बात मनवाने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देने लगते हैं। अगर आपका बच्चा भी ऐसा करने लगा है तो उसकी जिद्द के आगे घुटने टेकने की जगह उसे सही और गलत का फर्क समझाएं। अगर आपका बच्चा आपको इमोशनल ब्लैकमेल करें तो उसे प्यार से इस आदत को छोड़ने के लिए समझाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत