न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह के लड़कों से भूलकर भी ना करें प्यार, जीवन में लाते हैं नकारात्मकता

प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। पर, कई बार लोग ऐसे व्यक्ति से प्यार कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनकी जिंदगी काफी मुश्किल हो जाती है। आजकल देखा जा रहा हैं कि रिलेशनशिप एक मजाक बनकर रह गई है जिसमें रिश्तों की डोर कभी भी टूट सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 1:36:27

इस तरह के लड़कों से भूलकर भी ना करें प्यार, जीवन में लाते हैं नकारात्मकता

प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। पर, कई बार लोग ऐसे व्यक्ति से प्यार कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनकी जिंदगी काफी मुश्किल हो जाती है। आजकल देखा जा रहा हैं कि रिलेशनशिप एक मजाक बनकर रह गई है जिसमें रिश्तों की डोर कभी भी टूट सकती हैं। ऐसे में ज़रूरी हैं कि रिलेशनशिप की शुरुआत करने से पहले सही लड़के का चुनाव किया जाए। जी हाँ, कई लड़के ऐसे होते है जिनकी फितरत और स्वभाव से लड़कियों को बचकर रहना चाहिए क्योंकि वो आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं। अगर ऐसे लड़कों से आप प्यार करती हैं तो आपकी मेंटल हेल्थ पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं ऐसे लड़कों के बारे में जिनसे दूरी बनाए रखने में ही भलाई हैं।

love advice for girls,beware of falling in love accidentally,avoiding romantic mistakes,relationship red flags for girls,wise choices in love and dating,boys to avoid in relationships,tips for guarding your heart in love,making smart romantic decisions,signs of unhealthy relationships,protecting your emotions from romantic pitfalls

इम्योचर लड़के

हमेशा लड़कियां रिलेशनशिप के लिए एक अडल्ट मेल पार्टनर की तलाश करती हैं ताकि उनका जीवन बेहतर तरीके से चलें लेकिन कभी-कभी लड़कियां अपना पार्टनर ढूंढने में गलती कर देती हैं। ऐसे में उनको ध्यान रखना चाहिए की कभी भी उनका पार्टनर इम्योचर न हो, क्योंकि वह किसी भी बात को उस तरह हैंडल नहीं कर पाएगा जो एक व्यस्क पुरुष कर सकता है। अगर पुरुष मानसिक रूप से मैच्योर नहीं हुआ है तो वो उन चीजों की तरफ ध्यान नहीं दे पाता जो रिलेशनशिप के दौरान जरूरी होता है।

झूठ बोलने वाले लड़के

'सच छिपाना और झूठ बोलना सबसे मुख्य आदत है, जो हमें बिलकुल पसंद नहीं आती है। रिश्ते में झूठ की कोई जगह नहीं होती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड है तो भी और यदि किसी को गर्लफ्रेंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो भी। अपनी झूठ बोलने की आदत की वजह से आप कभी भी फंस सकते हैं और इसका परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। झूठ बोलना एक धोखा है चाहे वो छोटा हो या फिर बड़ा। कई लड़के झूठ बोलकर लड़की को इम्प्रेस करने या फिर उनसे चीजें छिपाने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि उनका झूठ कभी पकड़ा नहीं जाएगा, मगर वे भूल जाते हैं कि सच कभी न कभी सामने आता ही है। ऐसा जब होता है, तब लड़की को बहुत ज्यादा हर्ट महसूस होता है और इस वजह से रिश्ता टूट जाता है, क्योंकि झूठ बोलने वाले शख्स पर फिर से विश्वास कर पाना मुश्किल होता है।'

love advice for girls,beware of falling in love accidentally,avoiding romantic mistakes,relationship red flags for girls,wise choices in love and dating,boys to avoid in relationships,tips for guarding your heart in love,making smart romantic decisions,signs of unhealthy relationships,protecting your emotions from romantic pitfalls

जो सिर्फ काम में डुबा रहें

कई ऐसे लड़के होते हैं जो काम को रिलेशनशिप से भी ज्यादा मानते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप के दौरान आपका काम को लेकर झगड़ा होना पक्का है। कभी भी रिलेशनशिप में आएं तो हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि लड़के को पता हो कि किस समय में किस काम को करना है। उसे टाइम-मैनेजमेंट का पता होना चाहिए। आप ऐसे पार्टनर की तलाश में रहती हैं जो आपकी इच्छाओं की पूर्ति करें और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करें लेकिन कड़ी मेहनत और काम में लगे रहने में बड़ा अंतर है और आप खुद नहीं चाहेंगी की काम को लेकर आपके बीच लड़ाई हो।

सिर्फ अपने बारे में सोचने वाले लड़के

हम लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते जो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। एक लड़की जब किसी को बॉयफ्रेंड बनाती है तो वह उम्मीद करती है कि लड़का उसका उतना ही ख्याल रखेगा जितना वह खुद का रखता है। हालांकि, कई लड़के इस बारे में नहीं सोचते और हर बार खुद को प्रमुखता देते हुए फैसले तक अपने मुताबिक लेते हैं। ये लड़कियों को हर्ट करता है। आप रिश्ते में हैं, तो पार्टनर को भी हर तरह से लाइफ में प्रायॉर्टी देनी ही होगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो छोटी सी लगने वाली ये चीज आगे चलकर बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है।

love advice for girls,beware of falling in love accidentally,avoiding romantic mistakes,relationship red flags for girls,wise choices in love and dating,boys to avoid in relationships,tips for guarding your heart in love,making smart romantic decisions,signs of unhealthy relationships,protecting your emotions from romantic pitfalls

प्लेबॉय लड़के

कई लड़के दिलफेंक होते हैं। उन्हें आज किसी और लड़की से मिलना अच्छा लगता है तो कल किसी और से, ऐसे लड़के रिलेशनशिप में किसी एक के साथ सीरियस नहीं हो सकते इसलिए अपना पार्टनर ढूंढने के दौरान इस तरह के लड़कों से जरूर बचें। इस तरह के पुरुष कभी भी कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं होते हैं। किसी भी एक लड़की के साथ जीवन गुजारने की बात से ही घबराते हैं। ये आपके साथ कभी भी वफादारी भरा रिश्ता नहीं निभा पाते।

पर्सनल हाइजीन का ध्यान नहीं रखने वाले लड़के

'लड़कियां साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखती हैं। वो सिर्फ अपन आस-पास ही नहीं बल्कि पर्सनल हाइजीन को केयरफुल रहती हैं। वहीं दूसरी ओर कई लड़के इसके उलट होते हैं और सफाई पर ध्यान नहीं देते। वे अपने पर्सनल हाइजीन से लेकर अपीयरेंस की बिल्कुल केयर नहीं करते। ऐसे लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। जब कोई खुद का ख्याल ही नहीं रखेगा, तो भला दूसरा व्यक्ति उसके पास क्यों जाना चाहेगा?

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत