न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप महसूस कर रहे हैं खुद को हर वक़्त व्यस्त, इन 7 बातों को समझना है बहुत जरूरी

ताकि स्थिति के खतरे को भांपते हुए खुद को संभाला जा सके। तो आइये जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 5:12:51

क्या आप महसूस कर रहे हैं खुद को हर वक़्त व्यस्त, इन 7 बातों को समझना है बहुत जरूरी

वर्तमान समय की जीवनशैली में देखा जाता हैं कि इंसान ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद को इतना व्यस्त कर लिया हैं कि वह खुद की मानसिक उलझनों में हीउलझ कार रह जाता हैं। इसके परिणाम स्वरुप उसपर तनाव हावी होने लगता हैं जो कि स्वास्थ्य के साथ सामाजिक तौर पर भी सही नहीं हैं। इसका आपके वर्क परफॉरमेंस के साथ ही सामाजिक रिश्तों पर भी असर पड़ता हैं। ऐसे में अगर आप भी खुद को हर वक़्त व्यस्त महसूस करते हैं तो आपको हमारे द्वारा बताई जा रही इन बातों पर गौर करने की जरूरत हैं। ताकि स्थिति के खतरे को भांपते हुए खुद को संभाला जा सके। तो आइये जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में...

mates and me,relationship tips,being busy all the time

खुद को मशीन नहीं, इंसान समझें

अगर आप यह सोचते हैं कि ऑफिस में गुड इंप्रेशन बनाने और प्रमोशन पाने के लिए आप किसी भी हद तक काम कर सकते हैं तो आपको बता दें कि आपको यह जानना जरूरी है कि आप इंसान हैं, मशीन नहीं। आपके लिए रात की बेहतर नींद, गुड लाइफ स्टाइल, स्ट्रेस फ्री जीवन अधिक जरूरी है, ना कि खुद को मशीन समझकर जीना। बड़ा सोचना या जीवन में अपने पीक पर जाने के लिए आप अधिक से अधिक मेहनत करें लेकिन खुद को इंसान के दायरे में रख कर ऐसा करें। क्योंकि आप इंसान है और इंसान की जरूरतें मशीनों जैसी नहीं होतीं।

पूर्वाग्रह से बचें

कई बार हम पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर हर तरह के काम को जल्द से जल्द पूरा करने की होड़ में यहां से वहां दौड़ते भागते रहते हैं। ऐसा करने से बचें। दरअसल कई बार हम बिना किसी बेहतर प्लान के किसी काम को अंजाम देते हैं जिसकी वजह से हमें हड़बड़ी या लेट होने के अनुभव को झेलना पड़ता है। ऐसे में हम अगली बार यह प्रयास करते हैं कि दुबारा इस तरह का सिचुएशन ना बनें। यह एक अच्छी बात है। लेकिन आपको यह जानना भी जरूर है कि इस चक्कर में आप बिना मतलब हड़बड़ी या जल्दी में ना रहें।

स्लो डाउन जरूरी

भले ही आपको हर चीज समय से पहले निपटा लेना सुविधाजनक लगता हो, लेकिन आपको बता दें कि इसकी वजह से आप अधिक स्ट्रेस झेलते हैं। बेहतर होगा कि दो कामों के बीच कम से कम 10 मिनट को ब्रेक दें और इस ब्रेक में कुछ भी ना करें।

mates and me,relationship tips,being busy all the time

हार स्वीकारना कायरता नहीं

यह बात गांठ बांध लें कि दुनिया में कुछ चीजों को छोड़ देना एक स्वाभाविक टेंडेंसी है। क्योंकि आप हर चीज हासिल नहीं कर सकते। क्योंकि दुनिया में हासिल करने के लिए अनंत चीजें है जबकी समय सीमा सीमित है। ऐसे में कुछ चीजों को छोड़ देना आपका अपना व्यक्तिगत विकल्प है, आपकी कायरता नहीं है।

काम की गति नहीं, क्वालिटी को दें वैल्यू

कई बार हम रात दिन काम करते हैं, घंटों कंप्यूटर के सामने बैठे डेटा कैल्कुलेशन या प्रेजेंटेशन बनाते रहते हैं। ऐसे में नेचुरल है कि कुछ घंटे के कॉन्सन्ट्रेशन के बाद काम की क्वालिटी बेहतर नहीं दिखती है। ऐसे में आप परेशान होकर खुद को दोषी समझने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये ही इंसानों का काम करने का तरीका यानी लय होता है। दो से तीन घंटे के बाद आपको दिमाग एक क्वालिटी रेस्ट चाहता है। ऐसे में अपने वर्किंग रिदम को सम्मान दें और क्वालिटी को वैल्यू दें।

अपना बफर तैयार रखें

कई बार आप दो मीटिंग का प्लान करते हैं और पहली मीटिंग समय से अधिक देर तक चलने की वजह से सिचुएशन आपके हाथ से बाहर हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप हड़बड़ी करने की बजाय हमेशा दो मीटिंग के बीच एक बफर टाइम रखें। यह हमेशा ध्यान रखें कि चीजें हमेशा आपके विचार से अधिक समय ले सकती हैं। ऐसा करने से आप हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे।

अधिक काम एक बार में न निपटाएं

कई लोग अपने टू डू लिस्ट में काम को जोड़ते ही चले जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह आपके काम को पूरा करने का तरीका अच्छा नहीं है। बेहतर काम के लिए एक बार में 5 से अधिक काम निपटाने की कोशिश ना करें। ऐसा करने से आप दिल लगाकर काम निपटाएंगे जिससे आपका क्वालिटी वर्क सामने आएगा। याद रखें कि हड़बड़ाहट में कोई काम परफेक्ट नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर