न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वो 8 वजहें जिनके कारण महिलाएं बना लेती हैं पुरुषों से दूरी, बनती हैं कलह का कारण

देखा जाता हैं कि रिलेशनशिप में आने के बाद पुरुष बेपरवाह हो जाते हैं जिसके बाद उनकी गलत आदतों की वजह से रिलेशनशिप में खटास पैदा होने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से महिलाएं, पुरुषों से दूरी बना लेती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 3:48:10

वो 8 वजहें जिनके कारण महिलाएं बना लेती हैं पुरुषों से दूरी, बनती हैं कलह का कारण

कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होती हैं, उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है और इसके लिए खुद की आदतों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत पड़ती हैं। आपकी आदतें ही रिलेशनशिप में मनमुटाव और कलह का कारण बनती हैं। आज भी कई मायनों में समाज पुरुष प्रधान बना हुआ हैं जहां महिलाओं के सम्मान और जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए पुरुष अपनी आदतों में सुधार नहीं करते हैं। देखा जाता हैं कि रिलेशनशिप में आने के बाद पुरुष बेपरवाह हो जाते हैं जिसके बाद उनकी गलत आदतों की वजह से रिलेशनशिप में खटास पैदा होने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से महिलाएं, पुरुषों से दूरी बना लेती हैं।

reasons why women stay away from men,relationship tips,mates and me

फैसले न लेने देना

ऐसा अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर पुरुष रिलेशनशिप में खुद ही सारे फैसले लेते हैं और महिलाओं से उम्मीद करते हैं कि वे बिना किसी शिकायत के उस फैसले को माने। वे रिश्ते में पार्टनर को खुद पर इतना निर्भर कर देते हैं कि छोटे से छोटे फैसले में भी महिला को उनकी मदद लेनी पड़ जाती है। देखा गया है कि ज्यादातर महिलाओं को पति या पार्टनर की इस आदत को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।

गृहस्थी की पूरी जिम्मेदारी डाल देना

अधिकतर पुरुष घर-गृहस्थी की सारी जिम्मेदारी महिलाओं का कर्तव्य समझते हैं। महिलाओं को पुरुषों की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी घर का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- बच्चों पर ध्यान रखना, घर की जरूरतों का ध्यान रखना आदि जिम्मेदारियों में उनका साथ देकर उन्हें खुश किया जा सकता है।

महिला को मशीन समझना बंद करें

सबसे पहले तो पती-पत्नी के रिश्तें में महिला को मशीन समझना बंद कीजिए। क्योंकि ऐसे कई लोग होते हैं जो महिला को काम की मशीन समझते हैं, जिसके चलते महिलाओं को उस रिश्तें मे मजा नहीं आता है और वह अपने पार्टनर के साथ अलग होने का निर्णय ले लेती है।

reasons why women stay away from men,relationship tips,mates and me

हाइजीन का अभाव

अक्सर पुरुष नहाने के बाद गीला तौलिया बिस्तर पर ही छोड़ देते हैं, जिसे महिलाएं उठाकर सही जगह पर रखती है। इसके साथ ही गीला तौलिया छोड़ने से बिस्तर या सोफे में बदबू हो सकती है या खराब भी हो सकता है। पुरुषों की ये आदत भी महिलाओं को पसंद नहीं होती। अगर आप गंदी जींस बार बार पहनते हैं या अपने जूतों या मोजे को गंदा ही पहन लेते हैं तो ये आदतें लड़कियों को बिलकुल बरदाश्त नहीं होती। ऐसे में अपनी हाइजीन की आदत को सुधारें।

देर से घर आना

कई बार हस्बैंड या पार्टनर देरी से घर लौटते हैं और देखा गया है कि पत्नियों को ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती। देखा जाए तो पूरे दिन घर या ऑफिस के कामों में व्यस्त रहने वाली पत्नियां ये चाहती हैं कि उनका पति शाम को जल्दी घर आए। वह बस ये डिमांड करती है कि उसका पति उसके साथ रात का खाना खाए और थोड़ा सा क्वालिटी टाइम उसके लिए निकालें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो ये आपके बीच में दूरियों का कारण बन सकता है।

केयर न करने वाला पार्टनर

देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में महिलाओं को पुरुषों का लापरवाह होना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। पुरुषों में ये आदत होती है कि वे घर में सामान को कहीं भी और किसी भी हालत में छोड़ देते हैं। महिलाओं को अगर पुरुष की फैलाई हुई चीजें, जैसे कपड़े, जूते व अन्य चीजें व्यवस्थित करनी पड़े, तो ये उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। घर के कामों के बोझ के बीच ऐसे एक्स्ट्रा काम और भी ज्यादा थकाते हैं। अगर आपके अंदर भी इस तरह की आदत है, तो इसे जल्द से जल्द बदल लें।

reasons why women stay away from men,relationship tips,mates and me

गलत बर्ताव

हर पार्टनर अपने पति या बॉयफ्रेंड से रिस्पेक्ट की उम्मीद रखती हैं। लेकिन अगर आप फीमेल पार्टनर से गलत बर्ताव करते हैं, चिल्लाते हैं, गलत बिहेव करते हैं तो ये महिलाओं को पुरुषों की सबसे बुरी आदत लगती है। कुछ लड़कों को लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने की आदत होती है लेकिन बता दें कि लड़़कियों को ऐसे लड़के पसंद नहीं आते। वे उन्हें सीरियसली नहीं लेतीं। ऐसे में अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो छोड़ दें।

झूठ बोलना और केवल खुद की सोचना

अगर आप बार बार झूठ बोलते हैं तो इससे आपके बीच के रिश्ते में अविश्वास बढ़ेगा और पार्टनर हर वक्त संशय में रहेगा। इसलिए अपनी झूठ बोलने की आदत को आज ही बदल दें। लड़कियों को वे लड़के पसंद नहीं होते जो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पार्टनर उसका ख्याल रखें और खुद से पहले उसके बारे में सोचे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता