न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नियों को गुस्सा दिलाती हैं पतियों की ये 8 आदतें, जानें और लाएं इनमें सुधार

जी हां, पतियों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पत्नियों को गुस्सा दिलाती हैं और लड़ाई का कारण बनती हैं। पत्नियों के गुस्से से बचना चाहते है तो इन आदतों को जानकर दूर करने की कोशिश करें। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 1:40:29

पत्नियों को गुस्सा दिलाती हैं पतियों की ये 8 आदतें, जानें और लाएं इनमें सुधार

पति-पत्नि का रिश्ता प्यार और तकरार का संगम होता हैं जिसमें प्यार तो होता ही हैं लेकिन इसी के साथ कई ऐसे मौके आते हैं जब नोंकझोंक भी होती रहती हैं। ये नोंकझोंक सामान्य बातों पर होती हैं जिन्हें दूर कर लिया जाए तो रिश्ता बेहद मधुर बनाया जा सकता हैं। ज्यादातर देखने को मिलता हैं कि ये नोंकझोंक पतियों की कुछ आदतों के कारण ही होती हैं। जी हां, पतियों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो पत्नियों को गुस्सा दिलाती हैं और लड़ाई का कारण बनती हैं। पत्नियों के गुस्से से बचना चाहते है तो इन आदतों को जानकर दूर करने की कोशिश करें। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

habits of husbands wives doesnt like,mates and me,relationship tips


अपनी मां से उनकी तुलना करना

सास बहू की बाते तो हर कोई जानता है कि दोनों ऐसी दो नदियां है जिनकी बहने की दिशाये हमेशा एक दूसरे से ऑपोजिट होती है। जिनके कारण चाहकर भी एक दूसरे का मेल नही हो सकता। और उसी में यदि पति ये कह दे कि “तुम खाना तो अच्छा बनाती हो… पर मेरी मां जैसा नहीं।” अब पत्नी को गुस्सा दिलाने के लिये इतने शब्द ही काफी है। लेकिन यदि आप इस प्रक्रिया को रोज ही दोहरायेगें तो दूसरे दिन से आपको रसोई की हड़ताल का सामना करना पड़ सकता है। इसलिये आप ऐसा करने से बचें।

दूसरी आरतों से फ्लर्ट करना

शादी के बाद भी अगर आप दूसरी महिलाओं के तरफ आकर्षित होते हैं और उनके साथ फ्लर्ट करने से बाज नहीं आते, तो आपकी यह हरकत पत्नी को तकलीफ पहुंचा सकती है। कोई भी पत्नी अपने पति को पराई स्त्री के साथ नजदीकियां बढ़ते नहीं देख सकती और ऐसा करके आप उन्हें चीट करने की कोशिश करते हैं। आपके लगातार फ्लर्टिंग वाले नेचर से परेशान होकर आपकी पत्नी के मन में न सिर्फ रिस्पेक्ट में कमी आ जाती है बल्कि रिश्ते में भी खटास बढ़ने लगती है। भलाई इसी में है कि आप वक्त रहते सुधर जाएं।

दूसरी औरतों से तुलना करना

हर महिलायें अपने सामने दूसरी महिलाओं की तारीफ सुननें में जलन महसूस करती है। जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यदि आप अपनी पत्नि के सामने किसी दोस्त की पत्नी या फिर किसी दूसरी महिला की तारीफ करते है। तो फिर पत्नि के गुस्से से आप नही बच पायेगें। इसके बाद तो फिर शायद भगवान भी नहीं जानते कि आपकी पत्नी का अगला रिएक्शन क्या होगा।

टाइम न देना

काम सबके लिए जरूरी होता है, लेकिन अगर आप इसके चक्कर में अपनी पत्नी को लगातार इग्नोर कर रहे हैं, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना हर कपल के लिए जरूरी होता है। हालांकि कई बार बिजी शेड्यूल के कारण आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, मगर आपकी पत्नी इन सभी बातों को नोटिस करती रहती है। जब लगातार ऐसा होने लगता है, तो आपके और उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं, क्योंकि कोई भी पत्नी यह बर्दाश्त नहीं कर पाती है कि आप उन्हें अपना बिल्कुल भी वक्त नहीं देते।

habits of husbands wives doesnt like,mates and me,relationship tips

रिमोट पर कब्ज़ा कर लेना

ये तो हर कोई जानता है कि शाम होते ही घर की टीवी पर महिलाओं के पूरे राइटस होते है। जब यदि उनके किसी सीरियल में कोई राज़ खुलने वाला सीन आ रहा हो और तभी आप उनका पसंदीदा चैनल बदल देंते है। तो फिर क्या, वो आगबबूला होकर रिमोट के लिए लड़ना शुरू कर देंगी। फिर चाहे आप कुछ भी कर लें ये गुस्सा आपके लिये काफी भारी भी पड़ सकता है।

झूठ बोलना

पति-पत्नी वो होते हैं, जिनके बीच कुछ भी छिपा नहीं रहना चाहिए। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी से बात-बात पर झूठ बोलते हैं और सोचते हैं कि उन्हें इसकी भनक नहीं लगती है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। झूठ के आधार पर बनाए गए रिश्ते ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं। अगर आपसे कभी कोई गलती होती है, तो आप अपनी पत्नी से माफी मांग लें बजाय इसके कि उसे छिपाकर झूठ का सहारा लें।

कभी चीज़ों को सही से ना रखना

दिनरात की मेहनत करने के बाद यदि चीजे सही जगह पर ना मिले तो हर ग्रहस्त महिला को ये बातें काफी खराब लगती है। फिर यदि पति भी किसी समान को सही जगह पर ना रखें। या हर कपड़े बिखेर कर गीले फर्श पर चल दें। फिर पत्नि का गुस्सा ऐसे हालात देखकर सातंवे आसमान पर आ सकता है। इसलिये यदि आप उन्हें खुश देखना चाहते है तो ऐसी गल्तियों को करने से बचें।

सेल्फ ऑब्सेस्ड होना

दूसरो के प्रति उदार होने के लिए आपका खुद से प्यार करना बेहद जरूरी है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि हर वक्त खुद के बारे में सोचते रहें। कई बार पुरुष अपने बारे में इतना ज्यादा सोचने लगते हैं कि वे अपनी पत्नी की इच्छा के बारे में भूल जाते हैं। हमेशा खुद को पहले रखना और अपने बारे में सोचना आपको स्वार्थी बनाता है, जो आपके शादीशुदा जीवन में खलल पैदा कर सकता है। आपको यह समझना होगा कि हर पत्नी चाहती है कि आप उनके लिए वक्त निकालें और वह क्या चाहती है इसे समझें। हर पत्नियां चाहती है कि पति उनकी बातों को सुनें यदि उनकी बाते आप अनसुनी करते हुये अपने काम में व्यस्त होने की कोशिश करते है तो आप पत्नि के गुस्से का शिकार बन सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत