न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर से किए गए ये 6 वादे बनाएंगे आपके रिश्ते को और भी मजबूत

किसी भी रिश्ते के लिए उसमें प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी होता है जो समय के साथ पनपता हैं। सभी चाहते है कि उनका रिश्ता भी मजबूत और खुशहाल हो। कई बार देखने को मिलता हैं कि रिश्ता बन तो जाता हैं, लेकिन उसे निभाना भारी पड़ जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 9:39:15

पार्टनर से किए गए ये 6 वादे बनाएंगे आपके रिश्ते को और भी मजबूत

किसी भी रिश्ते के लिए उसमें प्यार और विश्वास का होना बेहद जरूरी होता है जो समय के साथ पनपता हैं। सभी चाहते है कि उनका रिश्ता भी मजबूत और खुशहाल हो। कई बार देखने को मिलता हैं कि रिश्ता बन तो जाता हैं, लेकिन उसे निभाना भारी पड़ जाता हैं। ऐसे में आपको एक-दूसरे के प्रति समर्पित होने की जरूरत होती हैं। रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं पर अगर आपका भरोसा पक्का है तो किसी भी हालात में रिलेशनशिप को कोई नुकसान नहीं होगा। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे वादों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने पार्टनर के साथ करके आप अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। ये वादे आपके रिश्तें एन ईमानदारी, विश्वास, समझ और खुलापन को बढ़ा देते हैं। आइये जानते हैं पार्टनर से किए जाने वाले इन वादों के बारे में...

partner relationship,relationship tips in hindi,promise tips,promise to partner

एक-दूसरे का साथ देने का वादा

पार्टनर्स को हर हाल में एक-दूसरे का साथ देने का वादा करना चाहिए। हमें एक-दूसरे को आश्वस्त करना चाहिए कि परिस्थितियां कैसी भी हों, हम एक-दूसरे का साथ जरूर देंगे। ऐसे में अगर आपके पार्टनर से कोई गलती हो रही है तो आपको अपना वादा निभाकर उनका पूरा साथ देना चाहिए। ध्यान से सुनें और उन्हें दिलासा दें।

ईमानदार रहने का वादा

अपने लाइफ पार्टनर से वादा करें कि जिस तरह आप अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों के प्रति ईमानदार रहते हैं, वैसा ही एटीट्यूड अपने प्यार के प्रति रखेंगे। ईमानदारी की कमी से भरोसा टूटने में देर नहीं लगती जिसका नतीजा रिश्ते में दरार आना। इसलिए रिश्ते की शुरुआत में आपको अपने पार्टनर से ईमानदार रहने का वादा करना चाहिए। यह वादा न केवल करें बल्कि अपना वादा पूरा करें।

partner relationship,relationship tips in hindi,promise tips,promise to partner

एक-दूसरे की पसंद का ख्याल रखने का वादा

जब हम अकेले होते हैं तो अपने बारे में ज्यादा सोचते हैं पर जब आप किसी ऐसे रिश्ते के साथ जुड़ जाते हैं जिसको जिंदगी भर निभाना है, तो ऐसे में अपनी पार्टनर की पसंद का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। जीवनसाथी को खुश रखना और उसे स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका ना छोड़े। साथ ही ऐसी आदतों से तौबा करने का वादा करें जो आपके पार्टनर को पसंद नहीं है।

सपोर्ट करने का वादा

हमेशा सपोर्ट करने का वादा हर पार्टनर को एक-दूसरे से जरूर करना चाहिए। एक-दूसरे को यह विश्वास दिलाना चाहिए कि हालात कोई भी क्यों न हों लेकिन एक-दूसरे का सपोर्ट हम जरूर करेंगे। ऐसे में कभी अगर आपके पार्टनर से कोई गलती हो जाए तो आप अपने वादे को निभाते हुए उनका सपोर्ट जरूर करें। उनकी बात को ध्यान से सुनें, उनको तसल्ली दें। साथ ही अपना भरपूर साथ और प्यार दें। यह आपके रिश्ते को मजबूती देने में अच्छी भूमिका निभाएगा।

partner relationship,relationship tips in hindi,promise tips,promise to partner

साथ में खुशियां मनाने का वादा

किसी भी खुशी को मनाने के लिए आपको अपने पार्टनर को साथ रखने का वादा करना चाहिए। इस वादे को पूरा करने का भी प्रयास किया जाना चाहिए। अपने पार्टनर को अपना दोस्त बनाने और उनके साथ खुशी के पल बिताने से आपका एक-दूसरे के लिए भरोसा और प्यार और भी मजबूत होगा। इसके अलावा अपने पार्टनर से वादा करें कि आप किसी भी हाल में अपना धैर्य नहीं खोएंगे। इससे आपकी आपसी समझ बढ़ेगी।

एक-दूसरे के प्रति धैर्य रखने का वादा

रिलेशनशिप इस वजह से भी बिगड़ते हैं कि पार्टनर्स एक-दूसरे के प्रति धैर्य नहीं रख पाते हैं। उदाहरण के लिए अगर एक से कोई गलती होती है, तो दूसरे को उस पर बरस नहीं जाना चाहिए, बल्कि स्थिति को समझना चाहिए। कई बार छोटी-मोटी बातों से बढ़ीं लड़ाई आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। इसलिए एक-दूसरे को समझे, धैर्य बानए रखें और समझदारी से फैसला लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती