न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC ने जारी की IES की अधिसूचना, उम्मीदवार 232 पदों के लिए लगाएंगे जोर, जानें...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) की अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 5:42:55

UPSC ने जारी की IES की अधिसूचना, उम्मीदवार 232 पदों के लिए लगाएंगे जोर, जानें...

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) की अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन विंडो बंद होने के बाद अगले दिन से अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। यह विंडो 7 दिन तक उपलब्ध रहेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

आयोग के इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग सेवा के तहत ग्रुप ए व बी के कुल 232 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 12 रिक्तियां पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों के लिए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए; जैसे बीई/बीटेक। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक का जन्म 2 जनवरी 1995 से पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 और ओबीसी के लिए यह छूट 3 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 200 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी व दिव्यांग श्रेणी के तहत आने वालों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

आवेदन करने वालों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होगा। प्रीलिम्स एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि मेन्स में कन्वेंशनल टाइप प्रश्न होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइटwww.upsconline.nic.inपर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।
- विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा ऑनलाइन आवेदन पत्र खोजें।
- पंजीकरण के भाग-I में नाम, पता, आयु आदि सभी विवरणों को भरें।
- पंजीकरण के भाग-II के तहत अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज अपलोड करें।
- परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा आवेदन पत्र जमा करें।
- इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- यूपीएसई आईईएस 2025 आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट