न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : CAPF एग्जामिनेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती को लेकर ये बातें जानना जरूरी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2024 के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 5:23:25

UPSC : CAPF एग्जामिनेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती को लेकर ये बातें जानना जरूरी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आज बुधवार (24 अप्रैल) से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म 14 मई तक भरे जा सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता की जांच जरूर कर लें।

ये है पोस्ट डिटेल

इस वर्ष यूपीएससी की ओर से यह भर्ती कुल 506 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसमें से बीएसएफ के 186, सीआरपीएफ के 120, सीआईएसएफ के 100, आईटीबीपी के 58 और एसएसबी के 42 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

UPSC द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

ये है परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी सीएपीएफ एसी भर्ती 2024 परीक्षा पैटर्न में दो चरण शामिल हैं। पहला चरण एक लिखित परीक्षा है जिसमें दो भाग होते हैं : पेपर I और पेपर II. पेपर I में एक नेगेटिव मार्किंग होगी जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी सीएपीएफ एसी पेपर I में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है। पेपर I उत्तीर्ण करने के बाद ही, पेपर II के अंकों पर विचार किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.inपर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में What’s New सेक्शन में भर्ती नोटिफिकेशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर Click here लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- अब पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक पंजीकरण करना है।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है।
- अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?