न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UKPSC : कॉन्स्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 5:45:48

UKPSC : कॉन्स्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप सी के आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 1600 और आरक्षी पीएससी/आईआरबी (पुरुष) के 400 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 नवंबर रखी गई है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर पाएंगे। अभ्यर्थी को उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है शारीरिक मानदंड

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी, पर्वतीय क्षेत्र के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157.50 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के सीने का माप बिना फुलाए 78.8 सेमी और फुलाकर 83.8 सेमी होना चाहिए। पर्वतीय क्षेत्र एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए 76.3 सेमी और फुलाकर 81.3 सेमी होना जरूरी है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न स्टेज में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट और रिटन एग्जाम में अपेक्षित परिणाम हासिल करना होगा। वेतन की बात करें तो यह लेवल 3 के अनुसार 21700-69100 रुपए प्रति माह होगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटsssc.uk.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर पदनाम-प्रारूपकार/टेक्नीशियन ग्रेड-2(विद्युत/यांत्रिक)/नलकूप मिस्त्री व अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके पर्सनल डिटेल दर्ज करें।
- अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फीस भरकर फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी