न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UCO Bank : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 68 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये हैं भर्ती संबंधी खास बातें

पब्लिक सेक्टर के यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 6:33:43

UCO Bank : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 68 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ये हैं भर्ती संबंधी खास बातें

पब्लिक सेक्टर के यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ucobank.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

अधिसूचना के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 68 है। इनमें अर्थशास्त्री के 2, अग्नि सुरक्षा अधिकारी के 2, सिक्योरिटी ऑफिसर के 8, रिस्क ऑफिसर के 10, आईटी अधिकारी के 21 और चार्टर्ड अकाउंटेंट के 25 पद शामिल हैं। इसमें से जनरल के लिए 33, ईडब्ल्यूएस के लिए 7, ओबीसी के लिए 17, एसटी के लिए 4 और एससी के लिए 7 पद रिजर्व हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इकोनॉमिस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स/एप्लाइड इकोनॉमिक्स/ फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स/इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स/मॉनेटरी इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। फायर सेफ्टी ऑफिसर के लिए फायर इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार सिक्योरिटी ऑफिसर पद पर आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र 1 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

इकोनॉमिक्स पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 30, फायर सेफ्टी ऑफिसर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 और अधिकतम 35 तथा अन्य पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह राशि 100 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन

चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सलेक्शन प्रक्रिया बैंक द्वारा निर्धारित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी।

ऐसे करें आवेदन

- यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइटucobank.comपर जाएं।
- होमपेज पर "Career" सेक्शन में भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- पहले नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म जमा करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी