Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TNUSRB : इन 1300 पोस्ट पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने पुलिस उप-निरीक्षक (तालुक और सशस्त्र रिजर्व) भर्ती अभियान के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 5:40:12

TNUSRB : इन 1300 पोस्ट पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने पुलिस उप-निरीक्षक (तालुक और सशस्त्र रिजर्व) भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 1300 पोस्ट पर भर्ती होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 3 मई तक है। आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट 13 मई है।

ये है पोस्ट डिटेल

पुलिस उपनिरीक्षक (तालुक) के कुल 933 पद है। इनमें 654 पुरुष और 279 महिलाओं के लिए है। पुलिस उपनिरीक्षक (AR) के 366 पद पर भर्ती होगी। इनमें पुरुषों के लिए 255 और महिलाओं के लिए 111 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थियों के पास अधिसूचना की तिथि तक या उससे पहले यूजीसी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 तक 20 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 02.07.1995 को या उसके बाद तथा 01.07.2005 को या उससे पहले हुआ हो।
ये है आवेदन शुल्क

विभागीय या ओपन कोटा के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपए है। यदि कोई विभागीय उम्मीदवार ओपन कोटा और विभागीय कोटा दोनों के लिए आवेदन करता है, तो उसे 1000 रुपए का परीक्षा शुल्क देना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही संभव है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया में दो भागों में लिखित परीक्षा शामिल है। भाग I में तमिल भाषा पात्रता परीक्षा 100 अंकों की होगी। भाग II में मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसके बाद शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण, मौखिक परीक्षा और विशेष अंक दिए जाएंगे। चयन होने के बाद वेतनमान पर नजर डालें तो यह 36900–1,16,600 रुपए प्रति माह रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

- अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटtnusrb.tn.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एसआई भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब नियमानुसार आवेदन करें और फॉर्म भरकर सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology