न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SSC : सब इंस्पेक्टर के 3073 पदों पर की जाएगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है डिटेल जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर के पदों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 6:49:02

SSC : सब इंस्पेक्टर के 3073 पदों पर की जाएगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है डिटेल जानकारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। कुल 3073 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 212 और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर के 2861 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/पर जाकर 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक व इसके समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। आयु सीमा पर नजर डालें तो यह न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और एक्स सर्विसमैन को 3 साल की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन टियर 1, टियर 2 की परीक्षा और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 35400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए प्रति माह और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित कैंडिडेट्स को भी प्रति माह 35400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.nic.in/पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अब व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके अकाउंट को लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंटआउट भी अवश्य निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?