न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI : SCO के 33 पदों पर अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, उम्मीदवार के लिए ये बातें हैं जानने योग्य

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 6:30:00

SBI : SCO के 33 पदों पर अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, उम्मीदवार के लिए ये बातें हैं जानने योग्य

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पहले आवेदन के लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 अगस्त कर दिया गया है। यानी उम्मीदवारों को और ज्यादा समय मिल गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 33 पदों को भरा जाएगा।

महाप्रबंधक : 1 पद
सहायक उपाध्यक्ष : 14 पद
डिप्टी मैनेजर : 18 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता

कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना सुरक्षा/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में BE/बी.टेक या एम.टेक/MSC होना चाहिए। BFSI/IT/IS ऑडिट/साइबर सुरक्षा ऑडिट पर सूचना सुरक्षा परामर्श में न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव, जिसमें से नेतृत्व की भूमिका में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। CISA (Certified Information Systems Auditor) – ISACA USA से ISO 27001:2022 LA – NABCB से दोनों प्रमाणपत्र अनिवार्य हैं और साक्षात्कार की तारीख तक वैध होने चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में अर्हक अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। चयन हेतु मेरिट सूची केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.inपर जाएं।
- होमपेज पर "Careers" टैब पर क्लिक करें।
- SCO रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?