न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI : स्पेशलिस्ट कैडर अफसरों के 1511 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जानें भर्ती की ये खास बातें

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देशभर में विभिन्न शाखाओं के लिए स्पेशलिस्ट कैडर अफसरों की भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 6:41:45

SBI : स्पेशलिस्ट कैडर अफसरों के 1511 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जानें भर्ती की ये खास बातें

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने देशभर में विभिन्न शाखाओं के लिए स्पेशलिस्ट कैडर अफसरों की भर्ती निकाली है। डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1511 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन आज शनिवार (14 सितंबर) से sbi.co.inऔरbank.sbi/web/careers/current-openings पर शुरू हो गए। यह प्रक्रिया 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है।

ये है पोस्ट डिटेल

डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड डिलिवरी - 187 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - इफ्रा सपोर्ट एंड क्लाउड ऑपरेशन - 412 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) – 80 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) आईटी - आर्किटेक्ट – 27 पद
डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) इंफोर्मेशन सिक्योरिटी – 7 पद
असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) – 784 पद
बैकलॉग वेकेंसी- असिस्टेंट मैनेजर - (सिस्टम) – 14 पद

ये है आयु सीमा

उपरोक्त पदों में पहले 5 पदों के लिए आयु सीमा 25-35 वर्ष मांगी गई है। छठे व सातवें पद के लिए आयु सीमा 21-30 वर्ष रखी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे होगा चयन, 1 साल के लिए होगा प्रोबेशन पीरियड

असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरेक्शन के आधार पर चयन होगा। अन्य सभी पदों के लिए शॉर्टलिस्टिंग-कम-टियर्ड/लेयर्ड इंटरेक्शन से सलेक्शन किया जाएगा। चयनितों को पहले वर्ष के लिए प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा। बैंक के मानकों के मुताबिक सेवा पाए जाने पर उनकी सर्विस स्पेशलिस्ट कैडर के तहत कंफर्म कर दी जाएगी। असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम) ग्रेड - JMGS-I के पद पर चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय 2 लाख रुपए का बॉन्ड भरना होगा। इसके तहत कम से कम 5 साल तक बैंक में काम करना अनिवार्य होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी