न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI में 107 पदों पर की जा रही है भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये उम्मीदवार ही कर सकेंगे एप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लिपिक संवर्ग (स्पेशलिस्ट कैडर) के अंतर्गत आर्मर्स और कंट्रोल रूप ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 4:56:16

SBI में 107 पदों पर की जा रही है भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये उम्मीदवार ही कर सकेंगे एप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लिपिक संवर्ग (स्पेशलिस्ट कैडर) के अंतर्गत आर्मर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 107 पदों पर की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार (6 सितंबर) से ही शुरू कर दी गई है।

इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। भर्ती में भाग लेने से पहले योग्यता और मापदंड चेक कर लें। उसके बाद ही फॉर्म भरना ठीक रहेगा। आवेदन की लास्ट डेट 5 अक्टूबर है। इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता और आयु

इस भर्ती में केवल केवल भूतपूर्व सैनिक/पूर्व सीएपीएफ/एआर/राज्य अग्निशमन सेवा वाले अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। आर्मर्स पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो या 10+2 के बराबर आर्म्ड फोर्स स्पेशल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2023 के हिसाब से न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

कंट्रोल रूम ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ने 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो या 10+2 के बराबर आर्म्ड फोर्स स्पेशल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके अलावा वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की हो।

ये है चयन प्रक्रिया

SBI योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा के दो भाग होंगे। एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और दूसरी साक्षात्कार। लिखित परीक्षा 100 अंकों की जबकि साक्षात्कार 25 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी। इस परीक्षा के नवंबर/दिसंबर 2023 में होने की संभावना है। चयनित उम्मीदवारों का प्रोविजन पीरियड छह महीने का होगा।

यूं करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर careers के लिंक पर क्लिक करें।
- अब भर्ती से संबंधित लिंक पर जाकर Apply Online पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आखिर में पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?