न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI में नौकरियों की बहार, 5280 CBO की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल-आधारित अधिकारियों या CBO की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 5:33:54

SBI में नौकरियों की बहार, 5280 CBO की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल-आधारित अधिकारियों या CBO की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार (22 नवंबर) से शुरू कर दी गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 12 दिसंबर है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5280 पोस्ट भरी जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 31 अक्टूबर को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

ये है पेपर पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा में 120 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न और 50 अंकों की वर्णनात्मक (Detailed) परीक्षा शामिल होगी। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के समापन के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को अपने वर्णनात्मक परीक्षा उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और इसमें कुल 120 अंकों के 4 खंड शामिल हैं। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी। वर्णनात्मक परीक्षा की अवधि 30 मिनट है। यह अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) की परीक्षा होगी जिसमें कुल 50 अंकों के दो प्रश्न होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइटsbi.co.inपर जाएं।
- इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- अब फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?