न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB : असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों के लिए इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 6:44:45

RRB : असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों के लिए इस दिन से शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया

रेलवे में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9900 पद भरे जाएंगे।

मध्य रेलवे - 376 पद
पूर्व मध्य रेलवे - 700 पद
पूर्व तट रेलवे - 1461 पद
पूर्वी रेलवे - 868 पद
उत्तर मध्य रेलवे - 508 पद
पूर्वोत्तर रेलवे - 100 पद
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे - 125 पद
उत्तर रेलवे - 521 पद
उत्तर पश्चिम रेलवे - 679 पद
दक्षिण मध्य रेलवे - 989 पद
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे - 568 पद
दक्षिण पूर्व रेलवे - 921 पद
दक्षिणी रेलवे - 510 पद
पश्चिम मध्य रेलवे - 759 पद
पश्चिम रेलवे - 885 पद
मेट्रो रेलवे कोलकाता - 225 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवारों की आयु सीमा पर नजर डालें तो यह न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किय गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, सभी महिलाओं को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन सीबीटी फर्स्ट और सीबीटी सैकंड एग्जाम, सीबीएटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम सीबीटी फर्स्ट में मैथ्स, मानसिक योग्यता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता से संबंधित 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट 2 में टेक्निकल से संबंधित 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। वेतन की बात करें तो यह 19,900 रुपए प्रति माह है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- फाइनल सबमिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री