न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB ने निकाली इन 11558 पदों पर भर्ती, जानें-कब से कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए 11558 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट लेवल की वेकेंसी के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 6:19:39

RRB ने निकाली इन 11558 पदों पर भर्ती, जानें-कब से कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए 11558 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट लेवल की वेकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक एप्लाई कर सकते हैं। अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 21 से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11558 पद भरे जाएंगे।

अंडर ग्रेजुएट पोस्ट

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट - 990 पद
अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट) - 361 पद
ट्रेन क्लर्क - 72 पद
वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क - 2022 पद

ग्रेजुएट पोस्ट

गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3144 पद
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक - 1736 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट - 732 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट - 1507 पद
स्टेशन मास्टर - 994 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार 12वीं पास हो या अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले लिया हो। ग्रेजुएट पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। दोनों भर्ती के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग है। अंडर ग्रेजुएट के लिए यह 18 से 30 वर्ष और ग्रेजुएट के लिए 18 से 33 वर्ष तक तय की गई है। SC और ST को आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

एससी/एसटी, एक्स सर्विसमैन, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यकों या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। ईबीसी कैटेगरी ओबीसी और EWS से अलग है। अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए तय की गई है। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद बैंक चार्ज काटकर शेष फीस वापस हो जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवार को सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा CBT 1 और फिर ऑनलाइन परीक्षा CBT 2 देनी होगी। टाइपिंग टेस्ट (कौशल परीक्षण)/एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।

मिलेगा इतना वेतन

अंडर ग्रेजुएट वर्ग में चयन होने पर सैलरी 19900-21700 रुपए मिलेगी। ग्रेजुएट वर्ग में उम्मीदवारों का चयन होता है तो सैलरी 29200-35400 रुपए प्रति माह होगी। पदानुसार अलग-अलग वेतन तय किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटrrbapply.gov.inपर जाएं।
- आरआरबी भर्ती 2024 के लिए 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन एप्लाई के विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?