न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान में रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 6:17:59

RPSC : रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान में रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 13 नवंबर रखी गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र/गणित/कॉमर्स/स्टेटिस्टिक इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन/पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में IInd क्लास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री कोर्स की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन के योग्य हैं।

ये है आयु सीमा

इस वेकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इनमें राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों को आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसी तरह राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष तक की आयु में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

राजस्थान रिसर्च असिस्टेंट भर्ती के लिए सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए का भुगतान करना होगा। आरक्षित (एससी/एसटी/ओबीसी/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपए देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटhttps://rpsc.rajasthan.gov.in/पर जाएं।
- अब होम पेज पर ‘आरपीएससी भर्ती 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी