न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : कृषि विभाग में 241 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती संबंधी प्रमुख बातें देखें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग में 200 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की भर्ती प्रक्रिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 6:26:38

RPSC : कृषि विभाग में 241 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती संबंधी प्रमुख बातें देखें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि विभाग में 200 से ज्यादा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की भर्ती प्रक्रिया 21 अक्टूबर से चल रही है। लास्ट डेट 19 नवंबर है। जो इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकेंगे। भर्ती राजस्थान कृषि अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती और सेवा शर्तें) नियम, 2014 के तहत की जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

सहायक कृषि अधिकारी (NSA) : 115 पद
सहायक कृषि अधिकारी (SA) : 10 पद
स्टैटिकल ऑफिसर : 18 पद
एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर : 98 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

सहायक कृषि अधिकारी (NSA/SA) के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। स्टैटिकल ऑफिसर के लिए गणित और सांख्यिकी विषयों में एमएससी (कम से कम सैकंड डिवीजन) होना अनिवार्य है। एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पद के लिए एमएससी एग्रीकल्चर (सांख्यिकी विशेष विषय के साथ) या एमएससी स्टैटिस्टिक्स की डिग्री होनी चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और पढ़ने की क्षमता होनी चाहिए। साथ ही राजस्थानी संस्कृति का भी ज्ञान होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

अनारक्षित/पिछड़े वर्ग के क्रीमी लेयर/सबसे पिछड़े वर्ग के क्रीमी लेयर से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/सबसे पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए राशि तय की गई है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि से 10 दिन के भीतर 500 रुपए का निर्धारित शुल्क देकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और ये है वेतन

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-11 से लेकर लेवल-14 तक की सैलरी दी जाएगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार होती है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइटhttps://rpsc.rajasthan.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी