न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पुलिस में होगी 3578 कॉन्स्टेबल की भर्ती, जानें-कब से कब तक किया जा सकता है आवेदन

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान पुलिस के जयपुर स्थित महानिदेशक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Aug 2023 4:59:38

राजस्थान पुलिस में होगी 3578 कॉन्स्टेबल की भर्ती, जानें-कब से कब तक किया जा सकता है आवेदन

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान पुलिस के जयपुर स्थित महानिदेशक कार्यालय की ओर से राज्य पुलिस के विभिन्न जिला/यूनिट में कॉन्स्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड/घुड़सवार/श्वानदल/पुलिस दूरसंचार) के 3500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कार्यालय द्वारा गुरुवार (3 अगस्त) को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न जिलों/यूनिट्स के लिए विज्ञापित कुल 3578 पोस्ट पर भर्ती के लिए 7 से 27 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर एप्लाई कर सकेंगे।

उम्मीदवार के पास ये योग्यता जरूरी

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सैकंडरी (12वीं की परीक्षा) या कोई अन्य समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। हालांकि पुलिस दूरसंचार यूनिट में कॉन्स्टेबल के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथमेटिक्स या कंप्यूटर साइंस विषय होने जरूरी हैं। साथ ही अभ्यर्थियों का जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद और 2 जनवरी 2000 से पहले (महिलाओं के लिए 2 जनवरी 1995 से पहले) नहीं हुआ होना चाहिए। राजस्थान के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (रिजर्व कैटेगरी) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी। इनके अतिरिक्त उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड भी पूरे करने होंगे।

2 से ज्यादा संतान और दहेज लेने वाले होंगे अयोग्य घोषित

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मापदंडों के साथ-साथ विज्ञापित कुछ विशेष शर्तों को भी पूरा करना आवश्यक है। इसमें आवेदक (पुरुष या महिला) की दो से ज्यादा संतान नहीं होनी चाहिए। साथ ही वे उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे जिन्होंने विवाह के समय दहेज लिया होगा। अधिसूचना के अनुसार ‘दहेज’ शब्द का अर्थ दहेज प्रतिबंध एक्ट, 1961 के अनुसार निर्धारित होगा। भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद पांच गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दक्षता परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी।

ये है आवेदन शुल्क

- सामान्य/राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग - 500 रुपए
- आर्थिक पिछड़ा वर्ग, राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर के ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी, सहरिया, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग/एमबीसी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनके परिवार की आय सालाना 2.50 लाख रुपए से कम है (केवल राजस्थान के मूल निवासी) - 450 रुपए

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?