न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान हाईकोर्ट : 44 रिक्त पद भरना है भर्ती अभियान का लक्ष्य, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज 2025 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। निर्धारित योग्यता रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 6:04:45

राजस्थान हाईकोर्ट : 44 रिक्त पद भरना है भर्ती अभियान का लक्ष्य, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज 2025 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च से 31 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइटhcraj.nic.inके माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 44 रिक्त पदों को भरना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी तथा राजस्थानी बोलियों व रीति-रिवाजों का गहन ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 1500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1250 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए निर्धारित है।

ऐेसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

प्रारंभिक परीक्षा में कानून और संबंधित विषयों की बुनियादी समझ का मूल्यांकन होगा। परीक्षा ओबजेक्टिव होती है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। मुख्य परीक्षा में कानून से जुड़े विस्तृत विषयों के अलावा, सिविल जज की भूमिका से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद इंटरव्यू होगा। इन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को 77840 रुपए से लेकर 1,36,520 रुपए तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटhcraj.nic.inपर जाएं।
- अब होमपेज पर भर्ती टैब पर जाएं।
- इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज पदों के लिंक पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?