Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान हाईकोर्ट : 5728 पदों पर भर्ती की जाएगी, नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की जिला अदालतों, न्यायिक अकादमी और विधिक सेवा प्राधिकरणों में कुल 5728 पदों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 6:04:15

राजस्थान हाईकोर्ट : 5728 पदों पर भर्ती की जाएगी, नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की जिला अदालतों, न्यायिक अकादमी और विधिक सेवा प्राधिकरणों में कुल 5728 पदों पर भर्ती की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारियों के 5670 पदों और ड्राइवर के 58 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून दोपहर 1 बजे शुरू होगी। लास्ट डेट 26 जुलाई तय की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in/पर आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, ड्राइवर के लिए 12वीं पास होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष तथा सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी और राजस्थान के बाहर के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए का भुगतान करना होगा। नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के राजस्थान निवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को केवल 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) पदों के लिए लिखित परीक्षा 85 अंक की होगी और इसके बाद 15 अंक का इंटरव्यू लिया जाएगा। कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ड्राइवर पदों के लिए लिखित परीक्षा 90 अंक की होगी, जबकि 10 अंक का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयन की अंतिम सूची लिखित और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों पर आधारित होगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhcraj.nic.inपर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन में जाकर ‘Peon Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology