न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Punjab & Sind Bank : 190 वेकेंसी के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें पूरी डिटेल

पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 7:14:03

Punjab & Sind Bank : 190 वेकेंसी के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें पूरी डिटेल

पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आज शुक्रवार (19 सितंबर) से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 10 अक्टूबर है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के लिए कुल 190 वेकेंसी उपलब्ध हैं। क्रेडिट प्रबंधक के लिए एमएमजीएस II स्केल में कुल 130 पद हैं, जिनमें एससी के 19, एसटी के 9, ओबीसी के 35, ईडब्ल्यूएस के 13 और सामान्य वर्ग के 54 पद निर्धारित हैं। एग्रीकल्चर मैनेजर के लिए एमएमजीएस II स्केल में कुल 60 पद हैं, जिनमें एससी के 9, एसटी के 4, ओबीसी के 16, ईडब्ल्यूएस के 6 और सामान्य वर्ग के 25 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

क्रेडिट मैनेजर के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री चाहिए। सभी सालों/सेमेस्टर का कुल 60% अंक होना जरूरी है। एससी/एसटी/ओबीसी/PwBD के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं। अगर आपके पास CA, CMA, CFA या MBA (Finance) की मान्यता प्राप्त योग्यता है, तो भी आवेदन कर सकते हैं। एग्रीकल्चर मैनेजर के लिए कृषि, बागवानी, डेयरी, पशुपालन, वानिकी, पशु चिकित्सा, कृषि इंजीनियरिंग या मत्स्य पालन में स्नातक होना चाहिए। सभी सालों/सेमेस्टर का कुल 60% अंक होना जरूरी है। एससी/एसटी/ओबीसी/PwBD के लिए 55% अंक पर्याप्त हैं।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 02.09.1990 से पहले या 01.09.2002 के बाद नहीं होना चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में छूट योग्य वर्गों के लिए मान्य है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए (लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क सहित) और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रुपए (लागू कर और भुगतान गेटवे शुल्क सहित) निर्धारित किया गया है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अंत में मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। क्रेडिट और एग्रीकल्चर मैनेजर का वेतन 64820 रुपए से लेकर 93960 रुपए तक है। इसके अलावा DA, HRA/लीज्ड हाउस, शहर भत्ता (CCA), चिकित्सा सुविधाएं, LTC और अन्य लाभ भी बैंक के नियमों के अनुसार मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?