न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ONGC : 2236 पदों के लिए दूसरी बार बढ़ी फॉर्म भरने की लास्ट डेट, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

ऑयल और नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 5:50:08

ONGC : 2236 पदों के लिए दूसरी बार बढ़ी फॉर्म भरने की लास्ट डेट, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

ऑयल और नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाला कोई भी उम्मीदवार अगर किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सका है तो 20 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। पहले इसकी लास्ट डेट 25 अक्टूबर रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया गया था। अब एक बार फिर से इसे आगे खिसका दिया गया। फॉर्म पदानुसार NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in और NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/बीएससी/बीई/बीटेक/बीबीए आदि उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि अभ्यर्थी का का जन्म 25 अक्टूबर 2000 से 25 अक्टूबर 2006 के बीच हुआ हो।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के जरिये कुल 2236 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उत्तरी क्षेत्र के लिए 161, मुंबई सेक्टर के लिए 361, पश्चिमी क्षेत्र के लिए 547, पूर्वी क्षेत्र के लिए 583, दक्षिणी क्षेत्र के लिए 335 और मध्य क्षेत्र के लिए 249 पद आरक्षित हैं।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता एवं मापदंड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन्हें रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। चयनितों की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसमें सफल होने पर ही चयनित किया जाएगा।

मिलेगा इतना वेतन

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 9 हजार रुपए प्रति माह, तीन वर्षीय डिप्लोमा एवं दो वर्षीय आईटीआई वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपए प्रति माह, ट्रेड अप्रेंटिस एक वर्षीय वाले उम्मीदवारों को 7700 रुपए प्रति माह एवं ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं, 12वीं) वाले उम्मीदवारों को 7000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ongcindia.com/पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- ONGC Apprentice Recruitment 2023 पर क्लिक करें।
- अब एप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। फॉर्म में दी गई जानकारी भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?