न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NPCIL में करना चाहते हैं नौकरी तो इन 58 पदों के लिए भर दें फॉर्म, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में से एक न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने मानव संसाधन, वित्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 5:30:04

NPCIL में करना चाहते हैं नौकरी तो इन 58 पदों के लिए भर दें फॉर्म, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में से एक न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने मानव संसाधन, वित्त एवं लेखा तथा सामान्य प्रशासन विभागों में सहायक ग्रेड 1 के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया आज बुधवार (5 जून) से ही शुरू हो गई है। उम्मीदवार निर्धारित लास्ट डेट 25 जून तक एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार असिस्टेंट ग्रेड 1 (एचआर) के 29, असिस्टेंट ग्रेड 1 (फाइनेंस एण्ड एकाउंट्स) के 17 और असिस्टेंट ग्रेड 1 (जनरल मैनेजमेंट) के 12 समेत कुल 58 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल https://www.npcil.nic.in/index.aspxपर उपलब्ध कराए जाने वाले फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

NPCIL में असिस्टेंट ग्रेड 1 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 25 जून 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क 100 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगी इतनी सैलरी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइप राइटिंग टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। ये है स्टेज 1 प्रारंभिक परीक्षा और स्टेज 2 एडवांस परीक्षा। उम्मीदवारों की नियुक्ति एनपीसीआईएल हेडक्वार्टर मुंबई में होगी। नियुक्ति के बाद लेवल 4 के तहत 25500 रुपए प्रति माह का वेतन मिलेगा। साथ में 12750 रुपए DA का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले NPCIL के ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.npcil.nic.in/index.aspxपर जाएं‌।
- होम पेज पर “करिअर” के ऑप्शन पर क्लिक करें। सहायक भर्ती नोटिफिकेशन के लिंक परक्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर आवेदन पत्र भरें।
- नाम, जन्म तिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज, एक्सपीरियंस, पर्सनल डीटेल्स, सिग्नेचर और फोटो अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?