Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NMDC : इस दिन से शुरू होने जा रही है 995 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, भर्ती में ये बातें हैं ध्यान देने योग्य

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की ओर से फील्ड अटेंडेंट और इलेक्ट्रीशियन सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती विभिन्न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 6:08:20

NMDC : इस दिन से शुरू होने जा रही है 995 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, भर्ती में ये बातें हैं ध्यान देने योग्य

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की ओर से फील्ड अटेंडेंट और इलेक्ट्रीशियन सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए की जा रही है, जिनमें प्रमुख रूप से फील्ड अटेंडेंट और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। भर्ती अभियान किरंदुल और बचेली (छत्तीसगढ़) और डोनीमलाई (कर्नाटक) में स्थित लौह अयस्क खदानों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी और 14 जून तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.nmdc.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

बीएससी, डिप्लोमा या आईटीआई योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आयु की बात करें तो अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर (OBC) को 3 साल की छूट दी जाएगी। दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों को भी तय नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। जो लोग पहले से NMDC में काम कर रहे हैं उन्हें भी नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। अगर कोई उम्मीदवार राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है, तो उसे भी 5 साल की छूट मिल सकती है।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवार 150 रुपए शुल्क का भुगतान UPI/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से करें (SBI Collect). अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और एनएमडीसी विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। छूट के प्रमाण के रूप में प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड किए जाने चाहिए।
ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में OMR आधारित टेस्ट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जो 100 अंकों का होगा। इस टेस्ट में उम्मीदवारों के ज्ञान और योग्यता की जांच की जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक योग्यता परीक्षण या ट्रेड टेस्ट होगा, जो सिर्फ क्वालीफाइंग (उत्तीर्ण करने योग्य) होगा। अंतिम चयन पहले चरण की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- पहले वेबसाइटwww.nmdc.co.inपर जाएं और "Career" सेक्शन खोलें।
- अब ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागु हो तो)।
- आवेदन संख्या और ट्रांजेक्शन नंबर वाला पेज प्रिंट कर लें।
- भुगतान असफल होने पर 10 दिन में पैसा लौटेगा, लेकिन प्रक्रिया दोबारा करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology