न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NAICL : प्रशासनिक अधिकारी के 170 पदों के लिए अधिसूचना जारी, भर्ती को लेकर ये बातें जानें

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NAICL) ने प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 6:21:14

NAICL : प्रशासनिक अधिकारी के 170 पदों के लिए अधिसूचना जारी, भर्ती को लेकर ये बातें जानें

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NAICL) ने प्रशासनिक अधिकारी के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन 10 सितंबर से शुरू होंगे। इसकी लास्ट डेट 29 सितंबर है। कंपनी लिमिटेड ने जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट (अकाउंट्स के लिए) के लिए कुल 170 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 120 जनरलिस्ट के लिए और 50 अकाउंट्स के लिए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

जनरलिस्ट पद के लिए आवेदकों को किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी भी डिग्री परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है। अकाउंट्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सीए/ICWAI या न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ एमबीए/पीजीडीएम/फाइनेंस/एमकॉम की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी भी डिग्री परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक होना जरूरी है।

ये है आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष और 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1994 से पहले और 1 सितंबर 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन चरण I, चरण II और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्री एग्जाम में 100 अंकों के वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें इंग्लिश, रीजनिंग, क्वालिटेटिव एप्टिट्यूट और जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर II डिस्क्रिप्टिव होगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग 88 हजार रुपए प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइटnewindia.co.inको ओपन करना है।
- इसके बाद होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर NIACL AO Recruitment 2024 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद NIACL AO Recruitment 2024 Official Notification को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लें।
- फिर अभ्यर्थी को NIACL AO Apply Online पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी को Application Form में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।
- फिर अपने Required Documents, Photo & Signature Upload करने हैं।
- इसके बाद अभ्यर्थी अपनी कैटेगरी के अनुसार Application Fees का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे Final Submit कर देना है।
- अंत में फॉर्म का एक Print Out निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी