न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JSSC ने इन 1373 पदों के लिए आमंत्रित किए आवेदन, इस दिन से शुरू होने जा रही है प्रक्रिया

झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से 1373 सैकंडरी टीचर पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 6:33:22

JSSC ने इन 1373 पदों के लिए आमंत्रित किए आवेदन, इस दिन से शुरू होने जा रही है प्रक्रिया

झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से 1373 सैकंडरी टीचर पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून से शुरू होगी। आवेदन की लास्ट डेट 17 जुलाई तय की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से राज्य के सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक (Secondary, Class 9-12) स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों सहित पोस्ट ग्रेजुएट तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/बी.ए.एड./बी.एससी.एड. डिग्री होनी चाहिए। या फिर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से राज्य के सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक (Secondary, Class 9-12) स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों अथवा उसके समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट ग्रेजुएट तथा तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड डिग्री होनी जरूरी है। पदानुसार योग्यता अलग-अलग है।

ये है आयु सीमा

शिक्षक पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु उनकी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य/EWS श्रेणी में यह 40 वर्ष, OBC (पुरुष) में 42 वर्ष और OBC (महिला), SC, ST श्रेणी में 45 वर्ष तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए और झारखंड के SC/ST उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए निर्धारित किया गया है। यह फीस ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी, जो एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्ट में ली जाएगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और हर पेपर की अवधि 3 घंटे होगी। पहला पेपर सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, कंप्रीहेंशन और झारखंड से संबंधित प्रश्नों पर आधारित होगा। दूसरा पेपर संबंधित विषय से जुड़े प्रश्नों पर आधारित होगा जिसमें अभ्यर्थी ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और फिर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Apply Online” सेक्शन पर क्लिक करें।
-“Jharkhand Teacher Recruitment 2025” लिंक चुनें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे कि शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, सिग्नेचर आदि।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?