न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड में इन 328 पदों के लिए उम्मीदवार लगाएंगे जोर, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

झारखंड में गृह विभाग के तहत दुमका जिले में चौकीदार के 328 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस बहाली में 246 पोस्ट सीधी नियुक्ति के हैं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 6:38:49

झारखंड में इन 328 पदों के लिए उम्मीदवार लगाएंगे जोर, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

झारखंड में गृह विभाग के तहत दुमका जिले में चौकीदार के 328 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस बहाली में 246 पोस्ट सीधी नियुक्ति के हैं जबकि 82 पद बैकलॉग से भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन भेजने की लास्ट डेट 10 मई तय की गई है। आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में भेजा जाना है। आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास की हो। इसके अलावा जिस बीट की रिक्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं, अभ्यर्थी को वहीं का स्थायी निवासी होना जरूरी है। चरित्र प्रमाण पत्र के तौर पर एक शपथ पत्र देना होगा, जिसे नोटरी से प्रमाणित कराना अनिवार्य है। उम्मीदवार को साइकिल चलाना आना चाहिए।

ये है आयु सीमा

न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम उम्र अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह 35 वर्ष, पिछड़ा वर्ग (BC-I और BC-II) के लिए 37 वर्ष और सभी श्रेणियों की महिलाओं के लिए 38 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष व महिला दोनों के लिए यह सीमा 40 वर्ष है।

ये है शारीरिक मापदंड

सामान्य, पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के पुरुषों के लिए यह सीमा 155 सेंटीमीटर और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 148 सेंटीमीटर तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें एक मील यानी 1.6 किलोमीटर की दौड़ शामिल होगी। चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपए प्रति माह तक का वेतनमान मिलेगा। इसके साथ 1800 ग्रेड पे और समय-समय पर झारखंड सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- दुमका जिले की आधिकारिक वेबसाइटdumka.nic.inसे आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र भरकर आवश्यक कागजात की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी अटैच करनी होगी।
- लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या-01/2025 तथा पद का नाम ‘चौकीदार’ मोटे अक्षरों में अंकित करें।
- आवेदन भरकर उसे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।

पता :उपायुक्त, दुमका कार्यालय, जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय भवन, ब्लॉक ए, दुमका, पिन कोड 814101.

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?