न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IGCAR : अप्रेंटिस के 198 पदों के लिए आजमा सकते हैं किस्मत, जारी है आवेदन प्रक्रिया

इंदिरा गांधी सेंटर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 6:29:18

IGCAR : अप्रेंटिस के 198 पदों के लिए आजमा सकते हैं किस्मत, जारी है आवेदन प्रक्रिया

इंदिरा गांधी सेंटर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट igcrect.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसी वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 198 रिक्त पद हैं।

फिटर – 46
टर्नर – 7
मैकेनिक – 10
इलेक्ट्रीशियन – 22
मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस – 1
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 15
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 18
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल – 12
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग – 9
प्रोसेस प्लांट ऑपरेटर – 12
कारपेंटर – 4
सिविल मिस्त्री – 4
प्लंबर – 2
वेल्डर – 14
हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट – 3
पीएएसएए - 19

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष होगी। 13 अक्टूबर 2024 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

आईटीआई कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद 2 वर्ष आईटीआई ट्रेनिंग कोर्स वाले कैंडीडेट्स को हर महीने 8050 रुपए और एक वर्ष आईटीआई ट्रेनिंग कोर्स वाले उम्मीदवारों को 7700 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.igcar.gov.in/पर जाएं।
- “Oppurtunities” टैब पर जाकर “Recruitment” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ें और आवेदन पत्र को भरें।
- सही साइज और फॉर्मेट में फोटो और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट