न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IDBI Bank : 1000 पदों के लिए आजमाना चाहते हैं तो कस लें कमर, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन

आईडीबीआई बैंक ने 1000 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सेल्स एवं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 6:18:50

IDBI Bank : 1000 पदों के लिए आजमाना चाहते हैं तो कस लें कमर, इस दिन से शुरू हो रहे आवेदन

आईडीबीआई बैंक ने 1000 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सेल्स एवं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में एग्जीक्यूटिव सेल्स एवं ऑपरेटिव्स के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन IDBI बैंक की वेबसाइट idbibank.in पर जाकर करना है। आवेदन गुरुवार (7 नवंबर) से शुरू होंगे। यह प्रक्रिया 16 नवंबर तक चलेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

अनारक्षित - 448
ST - 94
SC - 127
OBC - 231
EWS - 100
दिव्यांग - 40

ये है शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

आईडीबीआई बैंक के सेल्स एवं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में एग्जीक्यूटिव सेल्स एवं ऑपरेटिव्स के पदों पर निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही उम्र 20-25 साल के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

SC/ST/PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य कैटेगरी के लिए यह राशि 1050 रुपए तय की गई है।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 29000 रुपए और दूसरे साल से 31000 रुपए प्रति महीने वेतन मिलेगा। यह भर्ती संविदा पर हो रही है इसलिए कोई भत्ता नहीं मिलेगा।

ऐसे होगा चयन

एग्जीक्यूटिव पद पर चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 120 मिनट की होगी। इसमें लॉजिकल रीजनिंग, डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रेटेशन से संबंधित 60 अंक के 60 प्रश्न, इंग्लिश लैंग्वेज के 40 अंक के 40, क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित 40 अंक के 40 और जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस/कंप्यूटर/आईटी के 60 अंक के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक कटेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटidbibank.inपर जाएं।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, वैलिड मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
- प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर निर्धारित केबी में अपलोड करें।
- अब अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?