न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICG : इन 630 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन बातों पर भी दें ध्यान

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की ओर से नाविक (General Duty, Domestic Branch) और यांत्रिक (Mechanical, Electrical, Electronics)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 6:22:21

ICG : इन 630 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन बातों पर भी दें ध्यान

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की ओर से नाविक (General Duty, Domestic Branch) और यांत्रिक (Mechanical, Electrical, Electronics) पदों पर वेकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो चुकी है। यह प्रोसेस 25 जून रात 11:30 बजे तक चलेगा। उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 630 पद भरे जाएंगे, जो दो अलग-अलग बैचों के तहत वितरित हैं। CGEPT-01/2026 बैच में नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260, यांत्रिक (मैकेनिकल) के 30, यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) के 11 और यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 19 पद शामिल हैं। वहीं CGEPT-02/2026 बैच में एक बार फिर नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के 50 पद रखे गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

नाविक (जनरल ड्यूटी) के लिए उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा गणित और भौतिकी विषयों के साथ पास की हो। नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए केवल 10वीं पास होना पर्याप्त है। यांत्रिक पद के लिए कैंडिडेट ने 10वीं या 12वीं के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 से 4 वर्ष का डिप्लोमा किया हो। उम्मीदवार की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अलग-अलग पदों और बैच के अनुसार जन्मतिथि की पात्रता अलग-अलग है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर होगा। चयनितों को आकर्षक वेतनमान और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। नाविक (जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच) पद पर चयनितों को 21,700 रुपए बेसिक पे (पे लेवल-3) मिलेगा। साथ ही उन्हें अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं यांत्रिक पदों पर चयनितों को 29,200 रुपए (पे लेवल-5) का बेसिक पे मिलेगा। इसके अतिरिक्त 6200 रुपए का यांत्रिक भत्ता और अन्य लागू भत्ते भी प्राप्त होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेjoinindiancoastguard.cdac.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Coast Guard Navik/Yantrik Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक फोटोकॉपी निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?