न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IB : 258 वेकेंसी के लिए उम्मीदवार लगाएंगे जोर, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, देखें…

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने आज शनिवार (25 अक्टूबर) को एसीआईओ-II/टेक परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 7:07:06

IB : 258 वेकेंसी के लिए उम्मीदवार लगाएंगे जोर, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, देखें…

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने आज शनिवार (25 अक्टूबर) को एसीआईओ-II/टेक परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इस भर्ती में कंप्यूटर विज्ञान, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विषयों के तकनीकी स्नातकों के लिए कुल 258 रिक्तियां उपलब्ध हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या NCS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 11 नवंबर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (ES) या कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी (CS) में GATE 2023, 2024 या 2025 में अर्हक अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही प्रासंगिक क्षेत्रों में बीई/बीटेक या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएससी/एमसीए डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 16 नवंबर 2025 तक आपकी उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

इंटेलिजेंस ब्यूरो एसीआईओ-II/टेक भर्ती के लिए शुल्क दो भागों में है। सभी उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया शुल्क 100 रुपए का भुगतान करना होगा। अनारक्षित (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपए और भर्ती प्रक्रिया शुल्क 100 रुपए सहित कुल 200 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को उनके वैध GATE 2023/2024/2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा (रिक्तियों की संख्या का 10 गुना)। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को व्यावहारिक आधारित तकनीकी कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची 1175 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें GATE स्कोर के 750 अंक, कौशल परीक्षा के 250 अंक और साक्षात्कार के 175 अंक शामिल होंगे।

मिलेगा इतना वेतन

इस पद का वेतन स्तर 7 के अनुसार 44900 से 1,42400 रुपए है। साथ ही केंद्र सरकार के अन्य भत्ते भी मिलेंगे। मूल वेतन का 20% अतिरिक्त मिलेगा। छुट्टियों में किए गए काम के लिए नकद भुगतान मिलेगा, अधिकतम 30 दिनों तक।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- IB ACIO II/Tech भर्ती 2025 को खोजें और लिंक पर क्लिक करें।
- IB ACIO II/Tech ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज