न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HVF : अप्रेंटिस के 320 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, वेकेंसी को लेकर जानें ये बातें भीं

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के बख्तरबंद निगम लिमिटेड (अवनी) की ओर से प्रबंधित हैवी व्हीकल फैक्ट्री (अवाडी), चेन्नई ने ग्रेजुएट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 6:24:35

HVF : अप्रेंटिस के 320 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, वेकेंसी को लेकर जानें ये बातें भीं

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के बख्तरबंद निगम लिमिटेड (अवनी) की ओर से प्रबंधित हैवी व्हीकल फैक्ट्री (अवाडी), चेन्नई ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए 320 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इसमें से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 110, डिप्लोमा टेक्नीशियन के लिए 110 तथा बीए, बीएससी, बीकॉम व अन्य नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 100 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त तक आवेदन कर पाएंगे। 26 अगस्त को शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी। सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन 9 से लेकर 11 सितंबर तक किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम डिप्लोमा होल्डर्स डिप्लोमा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिस पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग बोर्ड द्वारा प्रारंभिक निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के जरिए सूचित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री (अवाडी), चेन्नई में प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

मिलेगा इतना वेतन

ग्रेजुएट अप्रेंटिस टेक्निकल के लिए चयन होने पर 9000 रुपए प्रति माह, डिप्लोमा टेक्नीशियन अप्रेंटिस को 8000 रुपए प्रति माह और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9000 रुपए प्रति प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://nats.education.gov.in/पर जाएं।
- अब HVF Avadi Apprenticeship के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र को सही से भरें और जमा करें। दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट मंॉ अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने पर यूनिक नंबर जनरेट होगा।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में प्रिंटआउट निकालकर भी रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?