न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HSSC : इस राज्य में होगी 1456 शिक्षकों की नियुक्ति, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से प्राइमरी टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 5:37:39

HSSC : इस राज्य में होगी 1456 शिक्षकों की नियुक्ति, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से प्राइमरी टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी अभ्यर्थी इस में शामिल होना चाहते हैं वे 12 अगस्त से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.hssc.gov.in/पर जाकर ही भरा जा सकेगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 अगस्त है। फीस 23 अगस्त तक जमा कराई जा सकती है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में 1456 जूनियर बेसिक प्रशिक्षण (JBT) शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इनमें 607 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए, 300 अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 242 पिछड़ा वर्ग A (BCA) के लिए, 170 पिछड़ा वर्ग B (BCB) के लिए और 71 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व सैनिकों (ESM) के लिए विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियां आरक्षित हैं, जिनमें 50 सामान्य, 6 अनुसूचित जाति, 5 BCA और 5 BCB शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट परीक्षा) और प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने हिंदी/संस्कृत के साथ अपनी 10वीं कक्षा या हिंदी विषय के साथ 12वीं/बीए/एमए किया है, वे भी हरियाणा प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) पास की है और उनके पास प्रमाण पत्र है, वे जारी रिक्तियों के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए जमा करना होगा। हरियाणा राज्य के सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 150 रुपए एवं महिला उम्मीदवारों को 75 रुपए जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा राज्य से आने वाले एससी/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 35 रुपए एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 18 रुपए आवेदन शुल्क है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.hssc.gov.in/पर जाएं।
- होमपेज पर "ऑनलाइन पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?