न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GAIL : 391 गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती संबंधी इन चीजों पर दें ध्यान

भारत सरकार के अधीन महारत्न सार्वजनिक उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न ग्रेडों में 391 गैर-कार्यकारी पदों की भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 6:22:54

GAIL : 391 गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती संबंधी इन चीजों पर दें ध्यान

भारत सरकार के अधीन महारत्न सार्वजनिक उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न ग्रेडों में 391 गैर-कार्यकारी पदों की भर्ती के लिए एक संक्षिप्त नोटिस की घोषणा की है। विज्ञापन के अनुसार भर्ती में केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, राजभाषा, प्रयोगशाला, दूरसंचार/टेलीमेट्री, फायर, बॉयलर ऑपरेशन, बिजनेस असिस्टेंट और वित्त एवं लेखा सहित कई विषयों में भूमिकाएं शामिल होंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.gailonline.com/पर करिअर सेक्शन के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज गुरुवार (8 अगस्त) से शुरू हो गई। लास्ट डेट 7 सितंबर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक और अलग-अलग है। मोटे तौर पर संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई या बीटेक यानी ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार एप्लाई कर सकते हैं। एज लिमिट 21 से 40 साल तय की गई है। पात्रता संबंधी अन्य जानकारियां नोटिस से पा सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ईब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए है। इन श्रेणियों के उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. हालांकि उन्हें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी और इस दौरान प्रमाण के रूप में आवश्यक श्रेणी प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर सलेक्शन कई राउंड की परीक्षा के बाद होगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। उसके बाद पद के मुताबिक ट्रेड टेस्ट, स्किल टेस्ट, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट या ट्रांसलेशन टेस्ट लिया जा सकता है। अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट का सलेक्शन ही अंतिम होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले गेल की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.gailonline.com/पर जाएं।
- अब करिअर अनुभाग पर जाएं।
- इसके बाद पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- फिर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- अब इच्छित पद के लिए आवेदन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?