न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Railway : अप्रेंटिस के 3115 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पूर्वी रेलवे ने अप्रेंटिस के 3115 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 6:08:08

Railway : अप्रेंटिस के 3115 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पूर्वी रेलवे ने अप्रेंटिस के 3115 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके मुताबिक उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइटrrcer.comपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, कारपेंटर, मैकेनिक समेत अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

हावड़ा डिवीजन में 659, लिहुआ वर्कशॉप में 612, सियालदाह डिवीजन में 440, कंचरापाड़ा वर्कशॉप में 187, मालदा डिवीजन में 138, आसनसोल वर्कशॉप में 412 और जमालपुर में 667 पद रिक्त हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी की ओर से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/एसटी को आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। आवेदकों के डाटा और जानकारी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशयल वेबसाइटrrcer.comपर जाएं।
- होमपेज पर नोटिफिकेशन के लिंक “RRC/ER/Act Apprentices 2024-25” पर क्लिक करें।
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और नया अकाउंट क्रिएट करें।
- उसके बाद आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अच्छे से एप्लीकेशन फॉर्म चेक करें और इसे जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?