न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSIR NET 2025: अब 26 जून तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नई तारीखें और जरूरी जानकारी

CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बीती 3 जून 2025 से हुई थी, लेकिन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अब आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 तक बढ़ा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 4:58:57

CSIR NET 2025: अब 26 जून तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नई तारीखें और जरूरी जानकारी

CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बीती 3 जून 2025 से हुई थी, लेकिन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अब आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास यह आखिरी मौका है। इसके साथ ही, 28–29 जून 2025 तक फॉर्म में आवश्यक सुधार (correction window) का भी अवसर उपलब्ध रहेगा।

अब 26 जून तक भरें आवेदन फॉर्म

CSIR NET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले तय समय से आगे बढ़ा दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब इच्छुक अभ्यर्थी 26 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 27 जून 2025 है। इसके अलावा, एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 28 जून को खुलेगी और 29 जून को बंद कर दी जाएगी।

परीक्षा की तारीखें भी तय

CSIR UGC NET 2025 की परीक्षा 26 जुलाई से 28 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी और तीन घंटे (180 मिनट) की होगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।

ऐसे करें आवेदन – स्टेप बाय स्टेप गाइड

—सबसे पहले csirnet.nta.ac.in पर जाएं

—होमपेज पर "CSIR UGC NET 2025 Application Form" लिंक पर क्लिक करें

—नए पेज पर मांगी गई सभी जानकारियां भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

—फीस का ऑनलाइन भुगतान करें

—फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें

करेक्शन विंडो में क्या कर सकते हैं सुधार?

उम्मीदवार 28 और 29 जून के बीच फॉर्म में हुई किसी भी गलती जैसे – नाम, फोटो, सिग्नेचर, विषय विकल्प या अन्य व्यक्तिगत विवरण में सुधार कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि सुधार एक बार का मौका होगा, इसके बाद बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महत्वपूर्ण बातें

—आवेदन की आखिरी तारीख: 26 जून 2025

—शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख: 27 जून 2025

—करेक्शन विंडो: 28-29 जून 2025

—परीक्षा की तिथियां: 26-28 जुलाई 2025

CSIR NET 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब और इंतजार नहीं करना चाहिए। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बहुत सीमित समय बचा है। इसलिए तुरंत csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आने वाली परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?