न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMC : 1868 पदों पर भर्ती के लिए किया जाना है उम्मीदवारों का चयन, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बृहनमुंबई नगर पालिका (BMC) ने क्लैरिकल कैडर में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएमसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 6:02:43

BMC : 1868 पदों पर भर्ती के लिए किया जाना है उम्मीदवारों का चयन, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बृहनमुंबई नगर पालिका (BMC) ने क्लैरिकल कैडर में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएमसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1846 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार BMC की आधिकारिक वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार (20 अगस्त) से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 9 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

बृहनमुंबई नगरपालिका एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उनकी आयु 18 वर्ष से कम तथा 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उन्हें निर्धारित 1000 रुपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 900 रुपए है।

मिलेगा इतना वेतन

इन पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद घोषित वेतनमान 25,500-81,100 रुपए (पे मैट्रिक्स-एम15 + लागू भत्ते) के अनुसार प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले BMC की ऑफिशियल वेबसाइटportal.mcgm.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक भरें।
- अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?