न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार SHS : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 4500 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) की ओर से राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की भर्ती के लिए आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 6:23:02

बिहार SHS : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 4500 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS) की ओर से राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है। यह 21 नवंबर तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत अनुबंध के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों को भरा जाएगा।

सामान्य - 979
इडब्लूएस - 245
एससी - 1243
एसटी - 55
ईबीसी - 1170
बीसी - 640
डब्लूबीसी - 168

ये है शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसलिंग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान में बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक वर्ष 2024 से स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट कोर्स सीसीएच का छह महीने का सर्टिफिकेट होना चाहिए या बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ 6 महीने का सीसीएच सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

जनरल और ईडब्ल्यूएस पुरुष आवेदक की उम्र 42 वर्ष से ज्यादा और महिला आवेदक 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बीसी/ईबीसी के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है। एससी/एसटी कैटेगरी के पुरुष और महिला आवेदकों की उम्र 47 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए की राशि तय की गई है।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 40000 रुपए प्रति महीने वेतन दिया जाएगा। इसमें से 32000 रुपए निश्चित पारिश्रमिक के रूप में स्वीकार्य है और शेष 8000 रुपए प्रदर्शन से जुड़े भुगतान के रूप में मिलने हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटshs.bihar.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद बिहार सीएचओ के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- अंत में फॉर्म जमा कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की कॉपी अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी