न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में कॉन्स्टेबल के 269 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 5:21:08

इस राज्य में कॉन्स्टेबल के 269 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियां घोषित कर दी गई है। अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो जाएगी। आवेदन शुरू होने पर अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर भर सकेंगे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से 15 फरवरी तक भरे जा सकते हैं। परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

ये है पोस्ट डिटेल

असम के राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने कुल 269 कॉन्स्टेबल रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 82, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 64 पद, एससी के लिए 17 पद, एसटी (पी) के लिए 24 पद, और एसटी (एच) के लिए 77 पद रिजर्व हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से H.S.L.C या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

ये है चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में भाग लेना होगा। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ये है वेतनमान

उम्मीदवारों को चयन होने पर 14000–60500/- 5600 रुपए के ग्रेड पे के साथ वेतन मिलेगा। साथ ही अन्य भत्तों का भी प्रावधान है।

ऐसे करें आवेदन

- कैंडिडेट एसएलपीआरबी असम की आधिकारिक वेबसाइटslprbassam.inपर विजिट करें।
- इसके बाद भर्ती सूचना सेक्शन पर जाएं।
- कॉन्स्टेबल रिक्ति नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
- दिए गए एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स दर्ज करें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपना आवेदन सबमिट करने से पहले उसकी समीक्षा करें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?