Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS गोरखपुर की ओर से भरे जाएंगे ये 50 पद, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर ने सुपर स्पेशलिटी फैकल्टी (ग्रुप-A) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 6:20:04

AIIMS गोरखपुर की ओर से भरे जाएंगे ये 50 पद, उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर ने सुपर स्पेशलिटी फैकल्टी (ग्रुप-A) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। साथ ही सेवानिवृत्त फैकल्टी को भी अनुबंध के आधार पर अवसर प्रदान किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 29 जून तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रोफेसर के 6, एडिशनल प्रोफेसर के 5, एसोसिएट प्रोफेसर के 18 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 21 पद शामिल हैं। इनमें 16 पद सामान्य वर्ग (UR), 9 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 13 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 7 पद अनुसूचित जाति (SC) और 5 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

यदि आप किसी सामान्य मेडिकल फैकल्टी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उस विषय में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) या मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना जरूरी है। अगर किसी सुपर स्पेशियलिटी जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी आदि पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (DM) या मास्टर ऑफ चिरुर्जी (M.Ch.) की डिग्री होनी चाहिए। यह 2, 3 या 5 साल की अवधि वाला कोर्स हो सकता है। भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 58 वर्ष होनी चाहिए।
ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3000 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना। उनके लिए आवेदन निशुल्क है।

मिलेगा इतना वेतन

वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार 2,20,400 रुपए प्रति माह तक है। साथ में भत्ते और एनपीए (यदि लागू हो) मिलेंगे। सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को परामर्शदाता पद पर 2,20,000 रुपए और अतिरिक्त प्रोफेसर को 2,00,000 रुपए प्रति माह पारिश्रमिक मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology