न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उड़द दाल कचौड़ी : घर-परिवार के साथ बाहर से आने वालों के लिए भी किसी उपहार से कम नहीं यह #Recipe

आपने आलू और प्याज सहित कई चीजों की कचौड़ी खाई होंगी, लेकिन उड़द दाल की कचौड़ी शायद ही चखी हो। आप अगर इस बार किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 5:14:10

उड़द दाल कचौड़ी : घर-परिवार के साथ बाहर से आने वालों के लिए भी किसी उपहार से कम नहीं यह #Recipe

आपने आलू और प्याज सहित कई चीजों की कचौड़ी खाई होंगी, लेकिन उड़द दाल की कचौड़ी शायद ही चखी हो। आप अगर इस बार किसी खास अवसर पर अपनों के लिए कुछ स्पेशल और नई चीज बनाने की सोच रहे हैं तो यह डिश ट्राई कर सकते हैं। इसका लाजवाब जायका खाने वालों को मंत्रमुग्ध कर देगा। घर आने वाले मेहमानों को भी इसके साथ सरप्राइज दे सकते हैं। इसका टेस्ट उनकी जुबान पर चढ़ जाएगा और वे तारीफ करते ही जाएंगे। अब इसके लिए और ज्यादा इंतजार नहीं करें। ये कम समय में बन जाती हैं और इनको बनाना भी बेहद आसान है। इन्हें दही और चटनी के साथ परोस सकते हैं।

urad dal kachori,urad dal kachori tasty,urad dal kachori delicious,urad dal kachori ingredients,urad dal kachori recipe,urad dal kachori family,urad dal kachori guest

सामग्री (Ingredients)

1 कप - उड़द की दाल
500 ग्राम - गेहूं का आटा
एक चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
4 हरी मिर्च बारीक कटी
स्वादानुसार नमक
कटा हुआ हरा धनिया
जरूरत के मुताबिक तेल

urad dal kachori,urad dal kachori tasty,urad dal kachori delicious,urad dal kachori ingredients,urad dal kachori recipe,urad dal kachori family,urad dal kachori guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले दाल को धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर एक बर्तन में आटा छानकर उसमें एक चम्मच तेल और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर आटे को नरम गूंथें और आटा ढककर रख दें।
- इसके बाद दाल का पानी निकालकर दाल को एक छलनी में रख दें और इसको पीस लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर मध्यम आंच पर गरम तेल में हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर इसे कुछ देर भूनें।
- फिर तेल में हींग और दाल डालकर एक बड़े चम्मच से चलाएं। अब दाल में नमक और हरा धनिया डालकर इसे मिला लें।
- फिर कुछ मिनट तक मध्यम आंच पर इसे भूनें और दाल के मिक्सचर को ठंडा होने दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसकी पूरी बेलें।
- इसके बाद इस पूरी के बीच में चम्मच से दाल का मिश्रण रखें और पूरी के चारों कोनों को पलटकर पूरी में बंद कर दें।
- अब दोनों हथेलियों के बीच में दाल भरी कचौड़ी रखकर इसे हल्के हाथ से दबा दें। इसी तरह अन्य कचौड़ियां भी तैयार कर लें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें और फिर इसमें कचौड़ियां डालकर मध्यम आंच पर सेक लें और फिर इन्हें प्लेट में नेपकिन पेपर लगाकर रखते जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'

BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन

दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद

झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा

‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन

मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह