न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोमेटो गार्लिक पास्ता है बच्चों के लिए बेहतरीन नाश्ता, इस डिश के साथ छुट्टी का मजा हो जाएगा दोगुना #Recipe

बच्चों को पास्ता काफी पसंद होता है। वे इसका नाम सुनते ही खुश हो जाते हैं। पास्ता की भी कई वैराइटी होती है जिन्हें अलग-अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 4:00:02

टोमेटो गार्लिक पास्ता है बच्चों के लिए बेहतरीन नाश्ता, इस डिश के साथ छुट्टी का मजा हो जाएगा दोगुना #Recipe

बच्चों को पास्ता काफी पसंद होता है। वे इसका नाम सुनते ही खुश हो जाते हैं। पास्ता की भी कई वैराइटी होती है जिन्हें अलग-अलग तरह से तैयार किया जाता है। टमाटर और लहसुन से तैयार होने वाला टोमेटो गार्लिक पास्ता बहुत लजीज होता है। इसे नाश्ते में ट्राई किया जा सकता है। बच्चे ही नहीं बड़े भी इस पर फिदा हो जाते हैं। अगर आपको लगता है कि इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय लगेगा तो कोई भी छुट्टी का दिन इसके लिए बढ़िया रहेगा। वैसे इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हम आपको आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह चटपटी डिश झटपट तैयार कर सकते हैं।

tomato garlic pasta recipe,easy tomato garlic pasta method,delicious tomato garlic pasta,tomato garlic pasta ingredients,spicy tomato garlic pasta recipe,tasty tomato garlic pasta,tomato garlic pasta for breakfast,kid-friendly tomato garlic pasta,quick tomato garlic pasta recipe,homemade tomato garlic pasta

सामग्री (Ingredients)

पास्ता – 500 ग्राम
चेरी टमाटर – 1/2 किलो
परमेसन चीज – 1/2 कप
जैतून का तेल – 2 टेबल स्पून
लहसुन – 8-10 कलियां
लौंग – 4-5
हरी धनिया पत्ती कटी – 1/2 कप
तुलसी के पत्ते – 8-10
काली मिर्च पिसी – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

tomato garlic pasta recipe,easy tomato garlic pasta method,delicious tomato garlic pasta,tomato garlic pasta ingredients,spicy tomato garlic pasta recipe,tasty tomato garlic pasta,tomato garlic pasta for breakfast,kid-friendly tomato garlic pasta,quick tomato garlic pasta recipe,homemade tomato garlic pasta

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने रखें।
- इसमें थोड़ा सा नमक डालें और फिर पास्ता (साबुत गेहूं से बना) डाल दें।
- पानी में जब उबाल आने लगे और पास्ता अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें और पास्ता
से पानी निकालकर उसे एक बाउल में अलग रख दें।
- इसके बाद चेरी टमाटर को लें और उन्हें धोकर साफ कपड़े से पोछ लें। इसके बाद टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- अब लहसुन की कलियों को लेकर उन्हें भी बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद परमेसन चीज को लेकर उसे एक बाउल में कद्दूकस कर लें।
- अब हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मध्यम आंच पर थोड़ा सा तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें कटे टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। टमाटर नरम होने में 4-5 मिनट का वक्त लगेगा।
- जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें बारीक कटी लहसुन की कलियां डालकर करछी से मिला दें और भूनें।
- इसमें काली मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक भी मिक्स कर टमाटर को पकने दें।
- इसे तब तक पकाना है जब तक कि टमाटर अच्छे से मैश न हो जाएं। इसके बाद इसमें पकाया हुआ पास्ता डालकर टमाटर की ग्रेवी के साथ अच्छे से मिलाएं।
- पकाने के दौरान अगर टमाटर ग्रेवी में सूखापन महसूस हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं।
- इसके बाद लौंग भी पास्ता में मिक्स कर दें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर पैन को नीचे उतार लें। तैयार है टोमेटो गार्लिक पास्ता।
- इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कद्दूकस चीज और तुलसी पत्ते डालकर गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम