न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थालीपीठ : पूरे देश में है महाराष्ट्र की इस डिश की धमक, मल्टीग्रेन फ्लोर से होती है तैयार #Recipe

भारत के हर राज्य में वहां की कोई न कोई स्पेशल डिश होती है। यूं तो वह डिश वहां के लोगों के बीच जबरदस्त फेमस होती है, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 4:17:56

थालीपीठ : पूरे देश में है महाराष्ट्र की इस डिश की धमक, मल्टीग्रेन फ्लोर से होती है तैयार #Recipe

भारत के हर राज्य में वहां की कोई न कोई स्पेशल डिश होती है। यूं तो वह डिश वहां के लोगों के बीच जबरदस्त फेमस होती है, लेकिन इसकी धमक पूरे देश में देखने को मिलती है। आज हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की एक परंपरागत फूड डिश थालीपीठ की, जो सबका दिल जीतने में सक्षम है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए मल्टीग्रेन फ्लोर (कई तरह के अनाज के आटे) का इस्तेमाल किया जाता है। अगर इसे नाश्ते के रूप में प्रयोग किया जाए तो यह आपको दिनभर ऊर्जा देगा। इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकते हैं। हम बेसन, ज्वार, गेहूं, बाजरे और चावल के आटे का उपयोग करेंगे। हमारी रेसिपी से आप इसे आसानी से बना सकते हैं। इसे दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें।

thalipeeth,thalipeeth maharashtra,thalipeeth famous dish,thalipeeth traditional dish,thalipeeth tasty,thalipeeth delicious,thalipeeth healthy,thalipeeth ingredients,thalipeeth recipe

सामग्री (Ingredients)

ज्वार का आटा – 1 कप
गेहूं का आटा – 1/4 कप
बाजरे का आटा – 1/4 कप
चावल का आटा – 1/4 कप
बेसन – 1/4 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2-3
प्याज – 1
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
तिल – 2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
अजवायन – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

thalipeeth,thalipeeth maharashtra,thalipeeth famous dish,thalipeeth traditional dish,thalipeeth tasty,thalipeeth delicious,thalipeeth healthy,thalipeeth ingredients,thalipeeth recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें ज्वार का आटा, बेसन, गेहूं का आटा, चावल का आटा डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट भी मिला दें। अब इस मिश्रण में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवायन डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें 2 टी स्पून तिल, बारीक कटा प्याज, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
- जब मिश्रण में सभी सामग्रियां डल जाएं तो उसमें 1 टी स्पून तेल डालकर मिक्स करें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
- इसके बाद एक सूती गीले कपड़े से आटे को ढककर कुछ देर के लिए रख दें। कुछ देर बाद आटा लेकर एक बार और गूंथे।
- इसके बाद एक लोई बनाकर उसे किसी समतल जगह (बटर पेपर/एल्यूमिनियम फॉयल) के ऊपर रखकर हाथ से दबाएं।
- इसे हाथों से दबाते हुए जितना पतला हो सके कर लें। थालीपीठ बनाते हुए हाथों को पानी से गीला करते हुए थपथपाएं जिससे लोई को आसानी से फैलाया जा सके।
- अब थालीपीठ के बीच में थोड़े से छेद कर दें ताकि थालीपीठ तेल अच्छे से सोख सके। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे गरम करें और थोड़ा सा तेल डाल दें।
- इसके बाद तैयार थालीपीठ को तवे पर धीरे से डाल दें। इस पर दोनों ओर तेल लगाते हुए तब तक सेकें जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। स्वादिष्ट थालीपीठ बनकर तैयार है। इसी तरह सारे आटे से थालीपीठ तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम